Aaj Ka Dainik Rashifal 5 July 2024: मेष मीन किस राशि को मिलेगा प्रमोशन और पदोन्नति, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 5 July 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-07-04 04:05 GMT

5 जुलाई 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है।

आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजकोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपकी विनम्रता की वजह से संबंधियों और मित्रों के बीच आपका उचित मान-सम्मान बना रहता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल में खुशनुमा माहौल के बीच समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के अलावा कई लोगों का हाथ भी है। धन प्राप्ति के योग हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज अनबन की स्थिति बन सकती है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। किसी से अकारण हुए विवाद के कारण आज कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।

आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आज बेवजह की जिद से आपके काम बिगड़ सकते हैं। सभी से विनम्रता से बातचीत करें। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को करियर को लेकर असंतुष्टि हो सकती है। पढ़ाई से फोकस हट सकता है, खुद को आलस्य से बचाएं।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों नई नौकरी का अवसर मिले तो हाथ से ना जाने दें। कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित होते हैं, इसलिए अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। दोस्तों और प्रियजनों को आप अपने घर पर बुला सकते हैं और उनके साथ बातचीत में अच्छा समय व्यतीत होगा। आज के दिन अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो शुभचिंतकों के साथ समय बिताएं। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातकआपको धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। कार्यों का विस्तार एवं निवेश आज न करें, समय आपके लिए सही नहीं है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट की स्थिति दिख रही है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग - भूरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आजगुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। शोध आदि में जुड़े लोग भी प्रत्याशित परिणाम से अच्छा लाभ पा सकेंगे. किसी विवाद में खुद को न डालें, अन्यथा मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे, इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। शोध आदि में जुड़े लोग भी प्रत्याशित परिणाम से अच्छा लाभ पा सकेंगे. किसी विवाद में खुद को न डालें, अन्यथा मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे, इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज सामान्य रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। यदि कुछ समय से पिता के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। खानपान में लापरवाही न करें।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप का भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आजअधूरे काम पूरे हो जायेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है।

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

Tags:    

Similar News