Aaj Ka Dainik Rashifal 4 May 2024: मेष राशि मेलजोल से बनेगा काम, जानिए बाकी हाल, दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 4 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-05-03 09:17 GMT

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Dainik Rashifal 4 May 2024:  तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज मेलजोल बढ़ेगा। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य या यात्रा के लिए विचार-विमर्श करना जरूरी होगा। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं।

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग - लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज के दिन आपको उस समस्या से निजाद मिल जायेगा। कई समस्याओं का समाधान होगा। व्ययसाई आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। आमदनी के साथ खर्च बढ़े होने की संभावना है। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना है। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। यात्रा करना टालें।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - नीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। धार्मिक संगीत में आप रूचि रख सकते है। मांगलिक प्रसंग आपके अच्छे से पूर्ण हो जायेंगे।

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

आज का शुभ रंग - लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका अपने साथी के साथ छुट-पुट बातों पर मतभेद होगा। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। सफलता प्राप्त होगी। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि मंदिर में दान दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज के दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धनार्जन सुगम होगा। मीडिया और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार की और से आपको भरपूर सहयोग प्राप्ति होने वाली है। मासिक शांति में भंग पड़ सकता है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज के दिन पार्टनरशिप के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। गणेशजी की कृपा से आज आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। दुसरो के हित के लिए ठीक समय है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें।

आज का मंत्र-भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।

आज का शुभ रंग - हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक मन में उत्साह भाव का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का वक्त आनंदपूर्वक बीतेगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल होंगे। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा। काम में भी मन लगेगा। आपको संयम में रहना होगा।

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रह सकते हैं। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने का मन बना सकते हैं। यह व्यवसाय के मोर्चे पर एक सहकारी दिन होगा क्योंकि आप अपने रास्ते में आने वाले एक नए अनुबंध की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मित्रों से मुलाकात होगी।

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। भाई से नोंकझोंक हो सकती है।

आज का मंत्र-आज जातक मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएँ।

आज का शुभ रंग - सफेद

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन आपको धनलाभ होने के आसार है। प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपने कोई नया कारोबार शुरू कर सकते है।

आज का मंत्र- आज शनिवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - पीला

Tags:    

Similar News