Aaj Ka Dainik Rashifal 30 April 2024: मेष राशि कर्ज से बचें, तुला राशि धन लाब होगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 30 April 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-04-29 07:00 GMT

30 April Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपके बिगड़े सम्बंध सुधर सकते हैं। फालतू चीजों पर खर्चा करने में आज आप अति कर सकते हैं। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आपकी जेब खाली भी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के बारे में कर रहे विचार अच्छे परिणाम दे सकते हैं। माता से लाभ मिलेगा। आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। शाम को माइंड फ्रेस करने के लिए किसी दोस्त के घर जायेंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज ऊं हं हनुमते नमः का जप करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए निजी मामलों में आपके विचारों को आसपास के लोगों का समर्थन मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आप बहुत बातूनी मूड में हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा जिस से आय के साधनों में वृद्धि होगी। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले संतान पक्ष से कोई खराब सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता ना आने दें। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की होगी। आज कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातककामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। योजना फलीभूत होगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। साझेदारी में किए गए काम फ़ायदेमंद साबित होंगे आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज ऊं रुद्राय नमः का जाप करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक धार्मिक तीर्थयात्रा का योग परिवार के साथ चल रहा है, जितना मजबूत होगा उतना ही बेहतर होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति की यात्रा एक रिश्ते में बदल सकती है। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज दूध या दूध से बनी चीज का दान करें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नही तो नुकसान हो सकता हैं। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज मां दुर्गा को लौंग का एक जोड़ा भेंट करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। जंक फूड से दूरी बनाना जरुरी होगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। व्यापार में हानि होने से कर्ज ग्रस्त हो सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

उपाय सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में तेजी से सुधार के संकेत हैं। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय से संतोष नहीं होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आज वित्तीय तौर पर आपको थोड़ा संभलने की जरुरत पड़ सकती है। वाणी में नम्रता सफलता दिलाएगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय– पके हुए खाने का दान करें घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक विदेश से मनचाही कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन आपको सोच समझ कर ही इसे ज्वाइन करना चाहिए। पके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। चलते कार्य में रुकावट महसूस करेंगे। किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज सब्जी का दान करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज बिजनेस की शुरुआत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। रोजगार प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खान-पान के प्रति सचेत रहें। अपनों का उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो हो सकता है आप कुछ बड़े और अहम फैसले लें।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ

Tags:    

Similar News