Aaj Ka Dainik Rashifal 28 June 2024: मेष मीन किसके लिए अच्छा और किसके लिए खराब रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 28 June 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-06-27 07:30 GMT

28 June 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले जातक के लिए आज घरेलू कलह शांत होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपनों के साथ लंबे समय बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का भी स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा और आपकी समझ भी बेहतर होगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं‌। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन आपके लिए शुभ है। किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें। साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं‌। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। रोजाना के काम आसानी से निबटेंगे।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज जातक गरीबों को भोजन करवायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कार्यक्षेत्र में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं। आसपास के लोगों के व्यवहार या सोच से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। इस राशि के उन लोगों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं जो विदेशों से जुड़ा कार्य करते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– हनुमान चालीसा का नित्य जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज नौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर या काम के मोर्चे पर आप अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज पीला वस्त्र धारण करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। आज के दिन ऐसा अवसर हाथ लग सकते हैं, जिनका लम्बे समय से इंतजार था। सकारात्मक रहते हुए कमियों में भी अवसरों को ढूंढना चाहिए। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको जॉब कॉल आ सकता है। कठिन सवालों के जवाब ढूंढने में आप व्यस्त रहेंगे। जो मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं वह काम में तेजी लाए, क्योंकि टार्गेट पूरे होंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– प्रदोष का व्रत करें और दान दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आने वाला समय आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम को प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। बड़े कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना आसान होगा और सरकारी कामों में भी आई रुकावटें दूर होने लगेंगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज दान और पुण्य में समय बिताएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों को जल्दबाजी में निर्णय न लेते हुए सूझबूझ दिखानी होगी. छोटी बहन की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस और नौकरी से जुड़ा हुआ रुका पैसा आपको मिल सकता है। कुसंगति से हानि होगी, बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पिता या धर्म गुरु से प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शिव चालीसा और हनुमान जी के 12 नामों का स्मरण करते रहेँ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले रिश्ते में सुधार लाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। किसी उकसाने में न आएं।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें, सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज हनुमान जी की पूजा करें हर सकंट का हरण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक के लिए दिन घर-परिवार वालों से संबंध यथावत रहेंगे। आज के दिन निवेश करने से भविष्य में लाभ मिल सकता है वहीं पहले कहीं निवेश किया था तो उसका अच्छा फल आज के दिन आपको मिल सकता है। आज दस्तावेज में पढ़ें लिखे बिना हस्ताक्षर न करें। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से इस राशि के कुछ जातक परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– प्रदोष का व्रत करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आपका मन प्रसन्न रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बीमारी को भी अनदेखा न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा करें इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है।।

शुभ रंग- हरा

उपाय – आज चावल का सेवन न करें। 

Tags:    

Similar News