Aaj Ka Dainik Rashifal 21 July 2024: मेष मीन कर्क सिंह किसके लिए खुशी भरा रहेगा,जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 July 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-07-20 11:14 GMT

21  जुलाई 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। भवन पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले खुद को लेकर कठोर ना रहें। आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। आपसी बातचीत में वाणी को कठोर न होने दें। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। नया प्रेम संबंध आज शुरू हो सकता है। माता के आशीर्वाद से धन एवं स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं।

शुभ रंग- लाल

उपाय– लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आप नौकरी करते हैं तो समय का ध्यान रखें। कई स्रोतों से धनलाभ हो सकता हैं और आपकी गरीबी दूर हो सकती हैं। हालांकि यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। यदि आप अपने काम तय समय पर पूरे नहीं कर पाते हैं तो इससे दफ्तर में आपकी छवि बिगड़ सकती है। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– जातक हनुमान जी की स्तुति करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं।

शुभ रंग- पिच कलर

उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज व्यापार से जुड़े जातकों को भी मुनाफा मिल सकता है। आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– शनिदेव के नाम पर तिल, गुड़ और तेल का दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज ककानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखना होगा। इससे आपको फायदा होगा। किसी शुभ अवसर पर ससुराल जाने के योग बन सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

उपाय– रामायण मनका का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सोचे हुए काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। समय अनुकलता का आभास होगा। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। हालांकि आप बचत पर जितना ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। रोमांस के नज़रिए से ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। गरीबों में वस्त्र का दान करें। आज कर्म का दिन है, फल का नहीं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। आप की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। आज आप मित्रों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– घर में खरगोश या गाय पाले।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन नए काम करने का मन बनेगा। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्यों की अच्छी तरह जाँच कर लें। कार्य का बोझ स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। किसी की सलाह पर चिड़चिड़ाहट हो सकती है, परंतु संयम रखें

शुभ रंग- नीला

उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन भविष्य की संभावनाओं को खत्म कर सकता है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। जब तक आपकी योजनाएं क्रियान्वित न हों आप उसे गोपनीय रखें। उच्च रक्त चाप से परेशांनी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। धन अधिक खर्च होने से मन अस्थिर रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– लाल कपड़ा का दान करें।

Tags:    

Similar News