Aaj Ka Dainik Rashifal 2 July 2024: मेष मीन किसे मिलेगी सभी समस्याओं से मुक्ति,जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 2 July 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-07-01 10:57 GMT

2 जुलाई 2024 Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। कारोबारी वर्ग बड़ी डील फाइनल करते नजर आएंगे, जो शानदार लाभ भी दे सकती है। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का दिन है, चूक से बेशकीमती समय गंवाने का खतरा रहेगा। करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कार्य करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बडी आसानी से पूरा हो सकता है। मकान के नक्शे में किसी तरह के बदलाव का भी योग हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजआपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। पुरानी टेंशन की किसी बड़े आदमी के हस्तक्षेप से कम हो जाएगी। ईमानदारी के साथ आज जो भी काम करेंगे, वह फलदायक साबित होगा। जुए-सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। मित्रों की मदद करेंगे तो आपकी मदद के लिए भी लोग आगे आएंगे।

आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज पआपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे।‌ आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नजदीकी या सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। ऑफिस में अधिकारियों और साथ काम करने वालों का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें कार्यक्षेत्र में फायदा जरूर होगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचना होगा। रिश्तेदारों से साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां मज़ेदार रहेंगी।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातकसामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।‌ आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें।

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग - भूरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज नए उत्पादन को व्यापार में शामिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नवीनीकरण के लिए भी कुछ योजनाएं बनेगी।

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को तालमेल बढ़ाने की जरूरत होगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ाई जाएगी। नौकरी खोज रहें युवा सक्रियता बनाए रखें। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। आज मित्रों संग घूमने का दिन है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज शब्दों को कंट्रोल में रखें। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। सर दर्द की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। शॉपिंग के लिए दिन लाभकारी है। सेहत को लेकर मधुमेह के रोगियों को सचेत रहना चाहिए। घर-परिवार के साथ धार्मिक माहौल बनाएं। ऑफिस या फील्ड में समय आपके र में नहीं होने से परेशानी महसूस होगी। कुछ नया न करें। कोई गरीब महिला मिले जो उसे शक्कर का दान करना शुभ होगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आजवैवाहिक जीवन में कठिन समय से गुज़रने के बाद, अब आप कुछ राहत महसूस करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का आज के दिन सहयोग मिलेगा। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

Full View

Tags:    

Similar News