Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2023: कुछ लोग आज न करें लेन-देन तो कुछ को मिलेगा प्यार, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2023-05-16 10:16 GMT

Aaj Ka Dainik Rashifal 17 May 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

त्रयोदशी 10:28 PM तक उसके बाद चतुर्दशी

आज का नक्षत्र- रेवती 07:39 AM तक उसके बाद अश्विनी

आज का करण वणिज  और विष्टि 

आज का पक्ष- कृष्ण  पक्ष

आज का योग-सौभाग्य 

आज का वार- बुधवार


मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी।  पूंजी निवेश होगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज रुद्राष्टक का पाठ करें।

आज का शुभ रंग - लाल


वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आज  कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।

आज क्या न करें- आज किसी से दोस्ती करने से बचें।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

आज क्या न करें- किसी को घर न बुलायें

आज का मंत्र- आज किसी को पैसे ना दें।

आज का शुभ रंग - सफेद


कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाक चातुर्यता से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। 

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग - हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें, अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा।

आज क्या न करें-आज नशा से दूर रहें।

आज का मंत्र-बुधवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक  आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं।आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है।

आज क्या न करें- आज भाई से धन लेने से बचें

आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें

आज का शुभ रंग - मैरून

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक आपको आज आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो की आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

आज क्या न करें-आज जातक जीवनसाथी के साथ बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज रविवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - पीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज जातक आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आप बहुत कुछ करने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए आपको बहुत सी शक्ति लगानी होगी। आप अलर्ट रहकर काम करें। पारिवारिक खर्च कम हो सकता है। कुछ लोगों को संतान के कार्यों से दु:ख मिलेगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है

आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।

आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग - नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं


आज क्या न करें- आज दोस्त बनाने से बचें

आज का मंत्र-आज जातक गुरु मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - सफेद

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।

आज क्या न करें-आज यात्रा से बचें

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग - नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज क्या न करें- आज मीठा खाने से बचें।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।

Full View

Tags:    

Similar News