Aaj Ka Dainik Rashifal 12 May 2023:किसी को किस्मत का नहीं मिलेगा साथ, किसी के लिए शानदार रहेगा दिन , जानिए आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 May 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2023-05-11 10:57 GMT

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 May 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

आज की तिथि-सप्तमी 09:06 AM तक उसके बाद अष्टमी

आज का नक्षत्र- श्रवण 01:03 PM तक उसके बाद धनिष्ठा

आज का करण बालव और कौलव

का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-ब्रह्म

आज का वार-शुक्रवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर उलझन में पड़ सकते हैं। कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।

आज क्या न करें- आज शराब का सेवन से बचें

आज का मंत्र- आज रसोई के दक्षिण कोण में दिया जलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- , हरा


वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें हो सकती हैं। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे।

आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखकर यात्रा करें।

आज का मंत्र- आज नारियल प्रवाहित करने से बेरोजगारी खत्म होती है।

आज का शुभ रंग- काला।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कार्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा।

आज क्या न करें-आज बीमारी का रखें ख्याल, योग से बचें

आज का मंत्र- आज तुलसी या बेल का पौधा लगाने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग- हरा


कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा।

आज क्या न करें- आज के दिन बहसबाजी से बचें 

आज का मंत्र- आज शुक्रवार का व्रत रखें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं वहां ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

आज क्या न करें-आज सेहत का ध्यान रखकर यात्रा करें।

आज का मंत्र-आज चींटियों का आटा डालें।

आज का शुभ रंग-हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। उदास और अवसादग्रस्त न हों। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

आज क्या न करें-आज दूसरों पर भरोसा ना करें।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान दें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।


तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आआपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है, प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं। आज का दिन शांत रहकर गुजारें, अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

आज क्या न करें- आज नेगेटिविटी हावी रहेगी., संभलकर रहें

आज का मंत्र- आज दुर्गा मंत्र का जाप करेंगे तो नौकरी से संबंधित परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि स्वास्थ्य आज नरम रहेगा योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने के योग है जि से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज क्या न करें-आज पैसे की लेन-देन से बचें।

आज का मंत्र- आज जातक ईष्टदेव के ध्यान से काम करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।


धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह भी ध्यान देने योग्य हो सकती है जिससे काम में आसानी होगी। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें।

आज क्या न करें- आज परिवार का ख्याल रखें

आज का मंत्र-आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।


मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। आज आपके कार्यक्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है।

आज क्या न करें- आज के दिन बहसबाजी से बचें

आज का मंत्र-आज लाल रंग का झंडा लगाएंगे तो शांति बनी रहेगी।।

आज का शुभ रंग-हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है।

आज क्या न करें- आज दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें।

आज का मंत्र-आज गाय को दाल मिश्रित रोटी खिलायें।

आज का शुभ रंग - नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा, पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें।

आज क्या न करें- आज घरेलू कामों को नजरअंदाज करने से बचें।

आज का मंत्र-आज किस महिला को हरे और लाल रंग की चूड़ी देंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुंभ रंग-लाल

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।

Full View

Tags:    

Similar News