Aaj Ka Dainik Rashifal 1 May 2024:मिथुन राशि ऑफिस में बॉस करेंगे परेशान, सिंह का रहेगा कैसा हाल,जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 1 May 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Update: 2024-04-30 10:06 GMT

1 May Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपके स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती हैं इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिएआपको किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को गलत तरह से समझें। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कार्यशैली से आज अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बढ़ता खर्च आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। निर्माण कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा, नए कार्य शुरू करना इस राशि के जातक को लाभदायक रहेगा। आपका कोई करीबी आपको कोई गलत काम करने के लिए बढ़ावा दे सकता है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक फलदायी रहेगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। साझेदारी में किए गए काम फ़ायदेमंद साबित होंगे आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातकधार्मिक तीर्थयात्रा का योग परिवार के साथ चल रहा है, जितना मजबूत होगा उतना ही बेहतर होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति की यात्रा एक रिश्ते में बदल सकती है। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नही तो नुकसान हो सकता हैं। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज जातक रामस्त्रोत का जप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। जंक फूड से दूरी बनाना जरुरी होगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। व्यापार में हानि होने से कर्ज ग्रस्त हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– शिव मंत्र का जाप करें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में तेजी से सुधार के संकेत हैं। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय से संतोष नहीं होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आज वित्तीय तौर पर आपको थोड़ा संभलने की जरुरत पड़ सकती है। वाणी में नम्रता सफलता दिलाएगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक विदेश से मनचाही कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन आपको सोच समझ कर ही इसे ज्वाइन करना चाहिए। पके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। चलते कार्य में रुकावट महसूस करेंगे। किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज बिजनेस की शुरुआत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। रोजगार प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खान-पान के प्रति सचेत रहें। अपनों का उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो हो सकता है आप कुछ बड़े और अहम फैसले लें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज भगवान शिव की आराधना करें।

Tags:    

Similar News