Aaj Ka Rashifal 5 February 2024: सोमवार का दिन इनके लिए खुशी के पल लेकर आ रहा है, जानिए दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 5 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Update: 2024-02-04 11:04 GMT

Aaj Ka Rashifal 5 February 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपको अपने काम में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए अपना ज्ञान बढ़ाना है, घर और परिवार से जुड़े चिंताओं को बेहतर तरीके से संभालना है। आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आज आप ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आप विवादों में फंस सकते हैं। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। सफेद फूलों के साथ रुद्राक्ष की माला भगवान शिव को अर्पन करें।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी बात से असंतुष्ट भी रहेंगे। आपको संतान से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें। ऑफिस में धैर्य से काम करें। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। परेशानी में फंस सकते हैं।

आज का मंत्र- आज जातक शारीरिक कष्ट से मुक्ति के लिए मंदिर की सफाई करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आप अच्छी तरह से आराम करें। अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करना सबसे अच्छा होगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव न डालें। यह इसके लिए सही समय नहीं है। जो लोग फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ मिल सकता है।

आज का मंत्र- आज के दिन लोहे का समान अपने लिए न खरीदें, बल्कि दान में दें।

आज का शुभ रंग नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको भविष्य को देखते हुए कुछ बचत भी करनी चाहिए। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। आज आप मित्रों या परिजनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे।

आज का मंत्र-आज पक्षियों को दाना पानी दें।

आज का शुभ रंग- लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल-जोल कारक है। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनर की जरुरतों को पूरा करें। इसके साथ ही पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

आज का मंत्र- आज आज केसरिया रंग को महत्व दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है।

आज का मंत्र- ऊं सूर्याय नम: का जप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। कोई बड़ी समस्या का निवारण सहज ही होगा। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में प्रतिद्वंद्विता कम होगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन के आगमन की पूरी संभावना रहेगी। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। लव फ्रेंड द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा।

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले नौकरीपेशा वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शैक्षणिक स्तर पर नोट्स का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। किसी का व्यवहार समझ से परे रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विवाद न करें। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपके काम की सराहना होगी। आज आपको कारोबार में मुनाफा कम मिल सकता है। कोई भी कार्य खूब विचार करके ही आरंभ कीजिए। व्यवसाय संबंधित कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन धिक परिश्रम करना होगा। काम करने की ताकत और बातचीत बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं। घबराएं नहीं, ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी की मीठी बातें आज आपको सुख देंगी।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कार्य करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

आज का मंत्र- आज लाल कपड़ा का दान करें।

आज का शुभ रंग- मैरून।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों की जवाबदारी न लें। किसी भी कार्य को करने के लिए सोच-समझ कर निर्णय लें। शिवलिंग पर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जल चढाएं।

आज का मंत्र- आज क दिन पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। सरकारी क्षेत्र के अटके कार्य फिर से चल पड़ेंगे। खर्च थोड़ा संभल कर करें। आज आप काम में अधिक व्यस्त रहें। इससे आपको शारीरिक थकान रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे


Full View



Tags:    

Similar News