Aaj Ka Rashifal 4 March 2024:मेष मीन राशि वाले लालच से दूर रहे, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal 4 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Update: 2024-03-03 09:15 GMT

Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आजआप अपने प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करेंगे। आज परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए घर पर ही बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। वित्तीय मोर्चे पर यह एक लाभकारी दिन होगा क्योंकि अप्रत्याशित लाभ आपके रास्ते में आएगा।

शुभ रंग- नारंगी

आज क्या न करें- आज किसी को धोखा देंगे ,सतर्क रहें।

उपाय–शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आप दिन भर चिड़चिड़े और मूडी रह सकते हैं। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। अपने स्वभाव को नियंत्रण में रखें और आक्रामक तरीके से चीजों पर प्रतिक्रिया न करें।

शुभ रंग- गुलाबी

आज क्या न करें- आज परिवार के लोगों से झूठ न बोले

उपाय– आज चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, जिसमे आप उस विषय से जुड़े लोगों से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज आप पुराने विवाद निपटाने का मन बना सकते हैं‌। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आज योग्यता और अनुभव से काम पूरा हो सकता है। नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आजआपको नया जीवन शुरू करने की सलाह दी जाती है। अपने पेशेवर कार्यों में जो भी योगदान दे सकते हैं, उसमें अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। ध्यान दीजिएगा कि खर्च की अधिकता रहेगी। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। पारिवारिक मसले पर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दोस्तों से आपके रिश्ते मधुर होंगे।

शुभ रंग-गुलाब

आज क्या न करें- आज गंदगी न फैलाए

उपाय–पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आपके चिंतन को नई दिशा मिलेगी। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌। आप घर पर आराम कर सकते हैं‌। आपकी आंतरिक क्षमताएं सबल होंगी। सम्मान बढ़ेगा। आप अपने आप को विरोधियों की नजर से ना देखें एवं स्वयं के दिमाग उनकी बातों को आने ना दें।

शुभ रंग-हरा

आज क्या न करें-आज गाड़ी खुद ड्राइव न करें।

उपाय – आज कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। खान-पान को असंयमित न होने दें। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा।

शुभ रंग- नीला

आज क्या न करें- आज किसी से कुछ लेने से बचें

उपाय– आज कृष्ण के साथ राधा की पूजा करें, प्यार बढ़ेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। शिक्षा की दृष्टि से छात्रों के लिए दिन शुभ है। अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। आप जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। आर्थिक पक्ष सबल होगा। घर की सफाई में कोई पुरानी चीज मिलने से आज आपको खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

आज क्या न करें- आज लालच से दूर रहें।

उपाय– आज हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज नई आर्थिक योजनाओं से होगा। काफी काम पेंडिंग रहेगा। आपको ठीक से प्राथमिकता देनी चाहिए। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। दूसरों की क्षुद्र समस्याओं को हल करने में समय बर्बाद न करें। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें-आज खर्च करने से बचें।

उपाय आज आज 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आज कोई अच्छी और अनुकूल खबर मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा‌, दिन अच्छा है। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। किसी चिर प्रतीक्षित कामना के पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपके विरोधी वर्ग के व्यक्तियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है।

शुभ रंग-गुलाबी

आज क्या न करें- आज खुद से ज्यादा उम्र के लोगों से दोस्ती न करें।

उपाय– आज बेरोजगार है तो अच्छी नौकरी मिलेगी,आज कमलगट्टा लक्ष्मीजी को चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। आप खुश और हंसमुख रहेंगे। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

शुभ रंग- फिरोजी

आज क्या न करें- आज निजी रिश्तों में आगें न बढ़ें

उपाय– आज 11 कौड़ियों से वैभवलक्ष्मी का पूजन आज करें, समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज काम की व्यस्तता ज्यादा होने से थोडा थकान महसूस करेंगे। लेकिन शाम तक रिलेक्स हो जायेंगे। आज किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

शुभ रंग- हरा

आज क्या न करें- आज किसी से प्रेम की पींगे न बढ़ाये

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन पुरानी बाते याद करके आप इस दिन बहुत ज्यादा परेशान देख सकते हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आज का आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। आज बात का बतंगड़ न बनाएं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा।

शुभ रंग- पीला

आज क्या न करें- आज शराब का सेवन न करें

उपाय– आज सोमवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

Tags:    

Similar News