Mangalvar Ka Rashifal 26 March 2024:मेष मीन किसके जीवन में होगा बड़ा परिवर्तन, जानें अपना नसीब, दैनिक राशिफल-उपाय

Mangalvar Ka Rashifal 26 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Update: 2024-03-25 13:23 GMT

26 March 2024 Ka Love Rashifal:सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

 जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं। आज आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी खासतौर पर आपको व्यापार में मेहनत करने की बहुत जरूरत है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकते हैं।

आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन मन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में लगा रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। प्यार के मामले में उठाया गया कदम आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलाएगा। आज आप हर काम दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। मन में संतोष रखने की वजह से आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।

आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज का शुभ रंग नीला।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी प्रतियोगिता के माध्यम से आपका छुपा हुआ हुनर बाहर आ सकता है। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है।

आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन योग्यताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। तीर्थस्थान पर जाने के योग हैं। संतान पक्ष के कारण चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन में कहीं ना कहीं मतभेद तथा रुठना-मनाना चलता रहेगा। आप की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी काम को अटकाकर रखने से बचें। सेहत को लेकर साकारात्मक कदम उठाए जाने के संकेत हैं। कुछ लोग आप से करीबी बढ़ाने के चक्कर में है।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज किसी के बहकावे में आकर आज कोई भी ऐसा कार्य न करें कि आपको बाद में पछताना पड़े। जीवनसाथी की सूझबूझ व समझदारी भरे व्यवहार से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। रूटीन का पालन नहीं करने का असर आपकी सेहत पर असर पड़ सकता हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार के प्रति बेपरवाह बने रहने की संभावना है।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ

आज का शुभ रंग- पीला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज प्यार के इजहार के लिए शुभ समय है आज आपको किसी प्यार हो सकता है। साइकिल से दूर तक यात्रा करना बेहद रोमांचक और ताजगी देने वाला साबित होगा। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण करने की जरुरत है। जंक फूड खाकर आप अपने लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। दिमाग से कई सारी चिंताए निकाल देने से राहत महसूस करेंगे।

आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।

आज का शुभ रंग- नीला

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस धीमे-धीमे बढ़ेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या को शांति के साथ सुलझाने में सक्षम साबित होंगे। किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। किसी और के काम में अपना वक्त बर्बाद करने से बचें। अपने समय का सदुपयोग करें।

आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज हर क्षेत्र में सफलता के साथ साथ प्यार में भी सफलता हासिल करेंगे। गलतफहमी के कारण वाद-विवाद हो सकता है। नौजवान आज अपने किसी नए शौक को लेकर उत्साहित रहेंगे पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। दोस्तों से मुलाकात आनंददायी होगी। धन हानि होने की संभावना है। लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में अच्छा सुधार देखा जा सकता है।

आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। अपने प्रेमी व प्रेमिका के साथ प्यार भरे लम्हे बताएंगे। एक दूसरे को उपहार देने के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नए-नए दोस्त बनाए जाने की उम्मीद है। आंखो में पीड़ा होने से परेशानी हो सकती है। प्रेमी के साथ संबंध में और प्रगाढता बढने के संकेत हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

आज का शुभ रंग - भूरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज मन अशांत रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावनाएं रहेंगी। विश्वासघात से सावधान रहें। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आप अपने दिल की भावना किसी के साथ बांट सकते हैं।

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन धर्म क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। बहन-भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मीन राशि के प्रेमी जोड़ियों को प्रेम संबंधों में अपनापन देखने को मिलेगा। आर्थिक स्तर पर हुआ बदलाव सकारात्मक रहेगा। पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष की ओर से लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। व्यायाम के नए तरीके अपनाने का फायदा महसूस कर सकते हैं।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा हालांकि आपके पार्टनर के साथ थोड़ी सी अनबन भी हो सकती है। कार्यस्थल पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। बेझिझक आगे बढ सकते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे। खुद पर काबू रखना जरुरी होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

Tags:    

Similar News