Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: कर्क-सिंह किस राशि आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Update: 2024-02-23 10:51 GMT

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज किसी भी कार्य में कोई अड़चन नहीं आएगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। साहित्यिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

आज का मंत्र-आज लाल रंग का झंडा लगाएंगे तो शांति बनी रहेगी।।

आज का शुभ रंग-हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अधूरे काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी।

आज का मंत्र-आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज व्यापार से संबंधित सभी योजनाएं सरलता से पूरे हो जाएंगी और आपको पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। दिन उलझन में बीतने की आशंका है। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उनसे मिलकर अच्छा समय गुजरेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें।

आज का मंत्र- आज जातक ईष्टदेव के ध्यान से काम करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का मंत्र- आज दुर्गा मंत्र का जाप करेंगे तो नौकरी से संबंधित परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज आपके विचारों में नकारात्मकता रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान दें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज आपका भय बना रह सकता है। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आज जो काम आपको सबसे अधिक पसंद है वही करने को मिल सकता है। इसके अलावा आप अपना पुराना उधार भी चुका सकते हैं। आपकी सेहत को देखभाल की आवश्यकता है। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें, ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

आज का मंत्र-आज चींटियों का आटा डालें।

आज का शुभ रंग-हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन आपको कम मेहनत में ज्यादा फल मिल सकता है। आप कुछ नए रिश्ते बनाएंगे। ये वो रिश्ते होंगे, जो लंबे समय तब आपका साथ देंगे या हो सकता है कि जिंदगी भर दें। अपने जीवन में कोई नया परिवर्तन करने के लिए यह समय ठीक रहेगा। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिलेंगे। आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं और इन प्रोजेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान दें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। भौतिक सुख साधनो का लुफ्त उठा पाएंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

आज का मंत्र-आज चींटियों का आटा डालें।

आज का शुभ रंग-हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन किसी खास मित्र की तरफ से आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए मित्रों के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता के साथ भी बहस में पड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।

आज का मंत्र- आज शनिवार का व्रत रखें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। कानूनी मामलों न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं,तो उन्हें लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आप को स्वयं के कार्यस्थल पर गपशप एवं और नकारात्मक गतिविधियों में लिप्त हो जाने से बचना होगा।

आज का मंत्र- आज तुलसी या बेल का पौधा लगाने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग- हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम प्राप्त कर सकते हैं। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

आज का मंत्र- आज नारियल प्रवाहित करने से बेरोजगारी खत्म होती है।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग है। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

आज का मंत्र- आज रसोई के दक्षिण कोण में दिया जलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- , हरा

Tags:    

Similar News