Aaj Ka Dainik Love Rashifal 11 January 2024: गुरुवार का राशिफल कैसा होगा, किस राशि को खास सावधानी बरतनी होगी, जानिए दैनिक राशिफल

Guruvar Ka Dainik Love Rashifal 11 January 2024: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Update: 2024-01-10 10:08 GMT

Aaj Ka Rashifal 11 January 2024:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का  आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य को त्यागना पड़ेगा। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आजआप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। समय बेहद पक्षधर है। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों में सुधार कर लेंगे। आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति ठीक है पर आपकी योजनाएं बहुत बड़ी है जिसके चलते परिस्थितियों के आंकलन में आपसे गलती भी हो सकती है।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज शिव चालीसा और हनुमान जी के 12 नामों का स्मरण करते रहेँ।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है। आज बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। दूसरों की नकल बिल्कुल ना करें। परन्तु विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कुसंगति से बचें। लाभ कम और व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बेकार की बातों में बहस न करें। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं इसीलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो संभव है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को चल चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज च्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए। विपक्ष कमजोर रहेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- - राधाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- श्री करें।हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निजी संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें। आज कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का नित्य जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी आपके सफल जीवन का आधार है आपकी बातें लोगो का दिल जीत लेती है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। आज थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। सामाजिक काम में आपको सफलता हाथ लगेगी। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करें।

Tags:    

Similar News