Rashifal 8 October 2024: इस राशि पैसे से जुड़ी परेशानी होगी,जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Rashifal 8 October 2024: इस राशि पैसे से जुड़ी परेशानी होगी,जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Update: 2024-10-07 09:45 GMT

Aaj Ka Dainik राशिफल 8 October 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

मेष इस राशि के जातक जो कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले है। आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक गुण से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्यार में कपल धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। संतानों के सवालों की जिज्ञासा को शांत करेंगे। दोस्तो से लाभ मिलेगा।

आज क्या न करें- आज नशा पार्टी से परहेज करें।

आज का मंत्र- आज रुद्राष्टक का पाठ करें।

आज का शुभ रंग - लाल

वृष इस राशि के जातक जो नौकरी तथा बिजनेस में है। उनके लिए लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमाएंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

आज क्या न करें-आज नशा से दूर रहें।

आज का मंत्र-मंगलवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग - हरा

मिथुन  इस राशि के जातक जो को दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। दोस्तों व परिवार का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कपड़े और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

कर्क इस राशि के जातक जो कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा करेंगे।

आज क्या न करें- आज भाई से धन लेने से बचें

आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें

आज का शुभ रंग - मैरून

सिंह इस राशि के जातक के लिए लाभ का दिन है। नौकरी में आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में खुशियां रहेंगी। नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी प्रयास में असफल साबित होंगे।गर्लफ्रेंड के साथ मुलाकात होगी।

आज क्या न करें-आज जातक जीवनसाथी के साथ बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज व्रत करें।

आज का शुभ रंग - पीला

कन्या इस राशि के जातक के लिए आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।नदी तलाब और बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।

आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग - नीला

 तुला इस राशि के जातक का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।

ज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग - नीला

वृश्चिक इस राशि के जातक के विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। कपड़ों , मेकअप और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

आज क्या न करें- आज किसी से झगड़ा न करें।

आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग - नीला

धनु इस राशि के जातक की वाणी और व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार और सगे- सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या वाहन दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दिवाली की सफाई में वयस्क रहेंगे।

आज क्या न करें- आज मीठा खाने से बचें।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग - हरा

मकर इस राशि के जातक के आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खुशी का अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है।

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ इस राशि के जातक के लिए परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टलेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

आज क्या न करें- किसी को घर न बुलायें

आज का मंत्र- आज किसी को पैसे ना दें।

आज का शुभ रंग - सफेद

मीन इस राशि के जातक के सामने अप्रत्याशित खर्च आने से तनाव बढ़ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आसपास का माहौल मनोनुकूल नहीं रहेगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

आज क्या न करें- आज किसी से दोस्ती करने से बचें।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग - हरा

Tags:    

Similar News