6 May Se 12 May 2024 Saptahik Rashifal : मेष-मीन राशियों को इस सप्ताह मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल-उपाय

6 May Se 12 May 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Update: 2024-05-04 04:56 GMT

6 May Se 12 May 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह लंबे समय से अधूरा काम इस हफ्ते पूरा होगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह  अनुकूल है। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। छात्रों को कुछ ठोस लाभ होने की संभावना है। अपने ग़ुस्से पर काबू रखना सीखें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। आप बड़ा लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सभी बिंदुओं को अच्छे ढंग से जान लें। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नौकरी-धंधे से धन लाभ होगा। परिवार से मदद मिलेगी। पैसों के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। बोलने पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह कृष्ण के साथ राधा की पूजा करें, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह सुखद रहेगा। व्यापार में भागीदारी में लाभ होगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। किसी जरूरी विषय पर घर वालो से बात करेंगे, इससे कारोबार में चल रही परेाशानी का हल निकलेगा। आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। किसी भी प्रकार के नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें। हर स्थिति में मन को काबू में रखें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। ऑफिस मे किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बेरोजगार है तो अच्छी नौकरी मिलेगी,आज कमलगट्टा लक्ष्मीजी को चढ़ायें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। यह परिणाम आपके बिजनेस से जुड़ा हो सकता है। दूसरों को दबाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है। वाणी नियंत्रित रहेगी परन्तु फिर भी ऐसे वचन बोल देंगे जो आपकी अच्छाई को छुपा देगी। 

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह 11 कौड़ियों से वैभवलक्ष्मी का पूजन आज करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप आप शांति, धैर्य और समझदारी से काम लें। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पैसे से जुड़ी आपकी चिंता का समाधान होगा। अचानक आपका कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है और आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपका दिमाग तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह  परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बरगद के पत्ते के साथ 5 सिक्के बांध कर तिजोरी में रखेंगे तो कर्ज से मुक्त रहेंगे

Tags:    

Similar News