Saptahik Rashifal :इस सप्ताह 3 राशियों को किस्मत देगी धोखा, इनके चमकेंगे किस्मत के तारे, जानिए बाकी साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा। साप्ताहिक राशिफल देख लेते हैं 12 राशियों का भविष्य—

Update: 2023-06-24 12:17 GMT

25 June-30 -June 2023-Ka Saptahik Rashifal  हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। इस सप्ताह धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगीं। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। तकनीकी कार्यों से अच्छा धन लाभ होगा। उद्योग और फैक्ट्री आदि में मशीनी काम में आई रुकावटें दूर होंगी। फास्‍टफूड से दूर ही रहें तो बेहतर है। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें वरना किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:सात प्रकार के धान्य (अनाज़) का दान करें।


वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप इस सप्ताह कोई काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। आपकी धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें।इस सप्ताह विवाहितों को अपने दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना कर चलना होगा। आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखनी होगी। धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। सेहत के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब भी हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन नाग केसर का पौधा लगाएँ।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके रुके हुए कार्य पुरे हो जाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए यह सप्ताह शुभ हैं। कार्यक्षेत्र पर कठिन परिश्रम के बावजूद आपको शायद उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं। इनकम बढ़ने के योग हैं। खर्चा भी हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलने के योग हैं।अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।


कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह परिवार की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए सप्ताह शुभ है।इस सप्ताह आप लव पार्टनर के साथ अपने दिल के जज़्बातों को साझा करेंगे और साथी की भी भावनाओं को समझेंगे। परीक्षा में निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रमोशन के आसार हैं साथ ही बॉस की शाबाशी मिलेगी। दौड़-भाग के चलते थकान रहेगी। आलस्य से भी परेशान रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार के दिन अपने घर से दूर अनार का पौधा लगाएँ।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह न खरीदें। कार्य योजना के अनुसार हो पाएंगे।प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। आपके अंदर प्रेम की भावनाएं बढ़ेगी और आप इन भावनाओं को लव पार्टनर के साथ साझा भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के योग भी शुभ हैं। इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

साप्ताहिक उपाय:माँ सरस्वती की आराधना करें एवं उन्हें पुष्प चढ़ाएँ।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। यह सप्ताह कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको ऐसी चीज़ों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। सप्ताह के शुरुआत में कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।इस सप्ताह अपने प्रियतम के साथ आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आपको उनके प्रति वफादार रहना होगा।अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बन रहे हैं। सेहत के साथ लापरवाही न करें, बाहर का खाना खानेेे से बचें।

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाएँ।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आपको नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है। स्वास्थ में ताजगी रहेगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे और उन्हें खुश कर देंगे। आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं वहां ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने प्रेम को एक साकार रूप दे सकते हैं। यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो प्रेम में सफलता अवश्य मिलेगी।नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए योग करना लाभदायक रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:कुत्तों को रोज़ाना खाना खिलाएँ।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके किसी मित्र के सहयोग से प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस सप्ताह प्रियतम के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। हालाँकि अमर्यादित आचरण बनाए रखें।कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा है तो खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा भी मिलेगा। जातक बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय: गुरुवार के दिन पीपल का वृक्षारोपण करें।


धनु  राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका स्वाभिमान बना रहेगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस सप्ताह आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। बच्चों के साथ वक्त गुजारना बेहतर रहेगा। आपका तनाव दूर होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य के कारण धन खर्च होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप अपने पराक्रम से धन कमाने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों की प्रवृत्ति रहेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा। नवीन योजनाएं अमल में लाने का समय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रभावशाली महानुभावों से परिचय होगा। परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजनक यात्रा व खेलकूद से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी रहेगी। नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य सप्ताह है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन गणेशजी की पूजा करें और उन्हें मोदक एवं दुर्व घास चढ़ाएँ।


कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें वरना धोखा खा सकते हैं। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह अपने मन को योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बच कर रहें। किसी बात को लेकर प्रेमसाथी से कोई गलतफहमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। व्यापार में आप कुछ नया करने वाले हैं तो इस सप्ताह रुक जाइए। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

साप्ताहिक उपाय:रविवार के दिन श्वेतार्क का पौधा लगाएँ और उसकी पूजा करें।


मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। इस सप्ताह दौड़धूप अधिक होगी। फालतू खर्च हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने साथी के साथ खूब बातें करेंगे और अपने मन की फीलिंग शेयर करेंगे।शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी समस्या आएगी। व्यापार के लिए विदेश जाएं तो अपने तैयारी कर के जाएं। समय के पाबंद रहें।स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।


साप्ताहिक उपाय: शमी वृक्ष की आराधना करें और इसका पौधा लगाएँ।

Tags:    

Similar News