24 November Ka Love Rashifal: किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी जानिए 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Update: 2022-11-23 10:42 GMT

Guruwar Rashifal

शांति सुमन

24 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 24 नवम्बर गुरुवार

• तिथि-प्रतिपदा 01:37 AM, Nov 25 तक

• आज का नक्षत्र - अनुराधा 07:37 PM तक उसके बाद ज्येष्ठा

• आज का करण-किस्तुघन और बव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-सुकर्मा

• आज का वार- गुरुवार

चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक का अध्यात्म में ज्यादा मन लगेगा। धर्म कर्म से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुदृढ़ रहेगा। आप रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ भी सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– काले रंग के कपड़ों से दूरी रखें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक घर-परिवार के लोगों को धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कल जातक के पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी। नई तकनीक को जानने का मौका मिलेगा। सेहत के साथ खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– हरे रंग का वस्त्र धारण करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक बिजनेस के लिए सही है, लेकिन नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। इस सप्ताह की शुरुआत में जातक कुछ नया करेंगे। सृजनात्मक काम में मन लगेगा और सराहना मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज आदित्यह्रदयस्त्रोत से अपना खोया सम्मान पाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।..

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज काली उड़द दान में दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक को ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज बुध देव की पूजा करेंगें तो लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शनिदेव की आराधना व पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक को बिजनेस में लाभ होगा। लेकिन नौकरी वाले जातक के लिए सयंम वाला समय है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक का तकनीक या साहित्य में रुझान होगा। जिसमें सकारात्मक फल मिलेगा। पूजा पाठ के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय पीपल के वृक्ष की परिक्रमा और 11 दीप जलाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक प्रेम संबंध के लिए यह दिन अनुकूल है। अगर किसी को प्रपोज करेंगे तो शाम तक हां में जवाब मिलेगा। शादीशुदा अपने साथी के साथ कही घूमने का प्लान बना सकते है।

शुभ रंग- पीला

उपाय– माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन पूरे दिन मौजमस्ती करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी उपहार देंगे। आर्थिक रुप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में उन्नति या प्रमोशन संभव है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग है जिससे लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। नौकरी वाले जातक को ऑफिस में लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – नारायण कवच के पाठ से पढ़ाई में लाभ मन लगेगा।

Tags:    

Similar News