24 June Se 30 June 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

24 June Se 30 June 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Update: 2024-06-22 10:00 GMT

24 June Se 30 June 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। मंदिर में पूजा करना फायदेमंद रहेगा। ईश्वर की पूजा आपको मानसिक शांति देगी। हर काम आसानी से संपन्न होगा। इस सप्ताह आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुरानी बातों को याद कर समय बर्बाद ना करें। किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी में होने वाले काम का बोझ आपके सर पर पड़ सकता है इसलिए साझेदारी वाले काम ना करें तो ही बेहतर रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपकी व्यापार में प्रगति होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताहआपको बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। इस सप्ताह आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका करियर एक नया मोड़ लेगा और आपके माता पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह सप्ताह शुभ है। मन में किसी तरह की चिंता या डर है तो उसे अपने मन से दूर रखने की कोशिश करें। काम ज्यादा और खुद में ताकत कम महसूस होगी, धैर्य रखें। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह कृष्ण के साथ राधा की पूजा करें, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताहमित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, अब वह खत्म हो चुका है। यह समय आपको नाम व प्रसिद्धि भी दिला सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी आध्यात्मिक गुरु की सलाह बड़े काम की होगी। मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आपको आर्थिक विकास के लिए सही दिशा में काम करना होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बेरोजगार है तो अच्छी नौकरी मिलेगी,आज कमलगट्टा लक्ष्मीजी को चढ़ायें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताहपुराने दोस्तों के साथ आनंदमई समय बिताएंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंदकर कभी भी भरोसा करने की गलती ना करें। आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने में कामयाब होंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का भी विचार बन सकता है। अच्छी-भली परिस्थितियों को भी आप कमी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह 11 कौड़ियों से वैभवलक्ष्मी का पूजन आज करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको हर कार्य में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। किसी करीबी के प्रति आकर्षण बढने की संभावना है। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए समाज में अपने स्तर के अनुसार रहने के लिए अधिक आमदनी के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। कार्य बनते चले जायेंगे। सालों से रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, आपके जीवन में धन से संबंधित चल रही परेशानियां दूर होंगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बरगद के पत्ते के साथ 5 सिक्के बांध कर तिजोरी में रखेंगे तो कर्ज से मुक्त रहेंगे

Tags:    

Similar News