Saptahik Rashifal इस सप्ताह मेष मीन कर्क सिंह किस राशि की खुलेगी किस्मत, जानिए जुलाई माह का आखिरी साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा। साप्ताहिक राशिफल देख लेते हैं 12 राशियों का भविष्य—

Update: 2023-07-22 12:30 GMT

24 july-31-july-2023-Ka Saptahik Rashifal  हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह अच्छा रहेगा।इस सप्ताह आर्थिक कशमकश व खींचतान बनी रहेगी। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं बुधवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। आप किसी अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। ऑफिस के हर काम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जातक की जरूरत के समय रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य जातक को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं लेकिन पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें। प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:माता से चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें और दुर्गा पाठ करें

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में जातक का सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को संतान की खुशखबरी मिलेगी। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बिजनेस को लेकर निश्चिंत रहें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलाएं।पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी, आपसी सहयोग मिलेगा। आप अपने कार्यों पर जो मेहनत करते है समय पर जो काम आप पूरा करते है उसी का नतीजा है की आपके लिए सफलता का द्वार खुला है। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है।

साप्ताहिक उपाय:सफेद चीजों का प्रयोग अधिक करें। शकर का सेवन कम करें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहेगा। जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। मंगलवार का दिन जातक के लिए खुशी देने वाला रहेगा।बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात ला सकते हैं। जो आपके लिए बहुत ही खुशी का माहौल होगा। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग बन रहे हैं। आपके लिए कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:विधवा की सहायता करें और आशीर्वाद लें। मीठी रोटी गाय को खिलाएं।


कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से लाभ हो सकता है। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर जा सकते हैं। सतर्कता बरतें। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए सावन में शिव की पूजा और व्रत करें। बच्चों का ध्यान रखें।बड़ों के आशीर्वाद से काम में आपको सफलता मिलेगी। आप जिस जगह नौकरी कर रहे हैं उस जगह आपको अपनी नौकरी के काम की मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तरक्की भी हो सकती है। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख्याल है, आपको तनाव दे सकती है।

साप्ताहिक उपाय:दुर्गा पाठ करें। कन्या दान में सामान दें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह स्वभाव में नकारात्मकता और गुस्सा हावी रहेगा, जो मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी से दिल की बात करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस और बिजनेस में एक सामान स्थिति है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। सोमवार के लिए किसी नई शुरुआत के लिए बढ़िया है। सेहत का ख्याल रखें। तनाव जातक पर हावी हो सकता हैं।अपने कार्य में सम्मान और रोजगार के कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह आप अपने पुराने कामों को नया करने में अपना सारा समय लगा देंगे। परिणामतह आप इसमें काफी व्यस्त हो जायेंगे।

साप्ताहिक उपाय:दुर्गा सप्तशती का पाठ कर छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह जातक के लिए कोई भी शुभ काम शनिवार को करना शुभ होगा।भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। हालांकि आर्थिक स्तर पर बहुत कोशिश करने के बाद परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपके घर में भी खुशी का माहौल रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:नारियल धर्म स्थान में दें। अंधे को भोजन कराएं


तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जातक के लिए बुधवार बेहतरीन है। कहीं बाहर न जाएं।इस सप्ताह अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपने लवर को ज्यादा वक्त नहीं दे पायेंगे lकरियर के लिए आने वाला सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्र के लिए शुभ समय है। आप की जो चिंताएं है वो आपकी सेहत पर इसका असर डालेंगी और आप थोडा बीमार भी हो सकते है

साप्ताहिक उपाय:प्रातःकाल शहद का सेवन कर हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं। बड़ों की सेवा करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है। इस सप्ताह जातक खुद को वापस फिट रखने की कोशिश करेंगे। जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। रविवार का दिन जातक लिए अतिउत्तम है। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको अच्छा अवसर मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय: भिखारियों को निराश न लौटने दें। तीर्थयात्रा करें।


धनु  राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से हर काम को सफलता मिलेगी। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधान रहें। जातक के लिए सोमवार बढ़िया नहीं है।कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे।

साप्ताहिक उपाय:पीपल की पूजा करें। पीले फूल वाले पौधे लगाएं।


मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताहआर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने की जरूरत है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सामान्य है। किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी माहौल गमगीन होगा। शनिवार जातक को लाभ देगा।

साप्ताहिक उपाय:शमी वृक्ष की आराधना करें और इसका पौधा लगाएँ।


कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस सप्ताह मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मंगलवार जातक के लिए बढ़िया है।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। 

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। इस सप्ताह जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती है। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। इस सप्ताह जातक के लिए गुरुवार का दिन जातक के लिए विशेष फलदायी है। जो जातक विवाहित हैं, इस सप्ताह सिर्फ अपने दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तों से गायब हो जायेगा।नौकरी हो या व्यवसाय या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हो सफलता आपके कदम चूमेंगी।सेहत में थोड़ी पीड़ाएं उभर सकती हैं पर उपचार से सब दूर हो जायेंगी।

साप्ताहिक उपाय:भैरव मंदिर में तेल और शराब का दान करें और खुद न पिएं। सोना धारण करें।

Full View

Tags:    

Similar News