2 January 2023 Panchang in Hindi: दैनिक पंचांग 2 जनवरी 2023 और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Update: 2022-12-29 08:42 GMT

Daily Panchang

NPG DESK

2 January 2023 Panchang in Hindi:; हर दिन की शुरूआत किस समय किस मुहूर्त में हो रही है उसे जानने के लिए हम सब हर दिन पंचांग देखते है। पंचांग ज्योतिष के 5 अंग तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र के मिलने से बनता है। इसी के आधार पर हम सब शुभ-अशुभ मुहूर्त योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय जानते हैँ। इस आधार पर अपने नए काम बिजनेस नौकरी और शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखते है। देखते है आने वाला साल और साल 2023 का पहला दिन कैसा रहेगा। कौन सा शुभ संयोग बन रहा है। किस योग में साल की शुरुआत हो रही है।

आज 2 जनवरी का पंचांग- हिन्दू मास एवं वर्ष- शक सम्वत- 1944 शुभकृत्- विक्रम सम्वत- 2079। आज सूर्य धनु राशि पर है आज चन्द्रमा 8.52 रात के बाद वृष राशि पर संचार करेगा।दिन-सोमवार पौष माह है आज पुत्रदा एकादशी व्रत रहेगा और दिशा शूल : पूर्व है।

पौष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 08:23 PM तक उसके बाद द्वादशी है । आज का नक्षत्र- भरणी 02:24 PM तक उसके बाद कृत्तिका और योग-साध्य , करण -विष्टि और बव है, पूरे दिन की स्थिति जानने के लिए आज का दैनिक पंचांग

सूर्योदय का समय -7:12 AM

सूर्यास्त का समय 5:48 PM

चंद्रोदय का समय- 2:19 PM, ,2 जनवरी

चंद्रास्त का समय 3:56 AM,3 जनवरी

शुभ मुहूर्त -अभिजीत मुहूर्त--12:09PM से 12:51 PM, ब्रह्म मुहूर्त-05:36 AM से 06:24 AM, विजय मुहूर्त-01:48 PM से 02:28 PM, गोधूलि मुहूर्त-05:08PM से 05:30 PM, निशिता काल-11:35 PM से 12:28 AM, 03जनवरी और अमृत काल-09:16 AM से 10:59 ऍम है।

शुभ योग- सवार्थ सिद्धी योग-- - 06:44 AM से 12:48 PM, रवि पुष्य योग -पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त-12:08 PM से 12:50 PM है।

अशुभ समय- आज राहु काल -08:31 AM से 09:51 AM तक रहेगा। कालवेला / अर्द्धयाम-10:15:59 से 10:58:23 तक, दुष्टमुहूर्त-12:51 PM से 01:34 PM, 02:59 PM से 03:41 PM, यमगण्ड--11:11 AM से 12:30 PM, गुलिक-13:21:27 से 14:40:57 तक, गंडमूल- नहीं, आज भद्रा 07:43 AM से 08:23 PM है

आज दिन का चौघड़िया

अमृत 07:12 AM 08:32 AM,काल (काल वेला) 08:32 AM 09:51 AM,शुभ 09:51 AM 11:11 AM,रोग 11:11 AM 12:30 PM,उद्बेग 12:30 PM 13:50 PM,चर 13:50 PM 15:09 PM,लाभ (वार वेला) 15:09 PM 16:29 PM,अमृत 16:29 PM 17:48 PM

आज रात का चौघड़िया

चर 17:48 PM 19:29 PM,रोग 19:29 PM 21:09 PM,काल 21:09 PM 22:50 PM,लाभ (काल रात्रि) 22:50 PM 00:30 AM,उद्बेग 00:30 AM 02:11 AM,शुभ 02:11 AM 03:51 AM,अमृत 03:51 AM 05:32 AM,चर 05:32 AM 07:12 AM

आज का पंचांग

आज का पंचांग हमारे दैनिक रोजमर्रा के कामों के लिये काफी मददगार हो सकता है। हमें पता रहता है कि आज हमारे लिये कौनसा समय महत्वपूर्ण कार्यों को करने या निर्णयों को लेने के लिये शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस प्रकार पंचांग की मदद से हम अपने दिन की एक बेहतर योजना बना सकते हैं। यदि पंचांग के अनुसार आज के लिये हमारे ग्रहों की दशा व दिशा शुभ संकेत नहीं कर रही है तो हम अपने कार्यों को थोड़े समय के लिये होल्ड कर सकते हैं या फिर आवश्यक कार्य बिना किसी लापरवाही के सावधानी के साथ निपटा सकते हैं। कुल मिलाकर समय के अनुसार हम सतर्क रह सकते हैं। तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण दैनिक पंचांग के मुख्य पांच अंग होते हैं।

Tags:    

Similar News

16