Aaj ka Rashifal 16 जुलाई 2025: 12 राशियों के लिए करियर, प्रेम, सेहत और धन से जुड़ी भविष्यवाणी, आज किसे होगा फायदा और किसे नुकसान, पढ़िए आज का राशिफल
16 July 2025 Horoscope: आज का राशिफल उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग को मानते हैं। रोजाना का राशिफल पढ़ने वाले लोग यह जानना चाहते हैं कि आज का दिन उनके करियर, प्यार, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा।
16 July 2025 Horoscope: आज का राशिफल उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग को मानते हैं। रोजाना का राशिफल पढ़ने वाले लोग यह जानना चाहते हैं कि आज का दिन उनके करियर, प्यार, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा। दैनिक राशिफल ग्रहों की गोचर स्थिति के आधार पर तैयार होता है और यह जातक के जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। आज का दिन विशेष रूप से सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। ऐसे में 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह जानना जरूरी है।
मेष राशिफल | Aries Horoscope 16 July 2025
मेष राशि वालों को आज मानसिक तनाव और आलस्य घेर सकता है। व्यापार में रुकावटें आएंगी और संतान पक्ष से भी चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से बहस करने से बचें क्योंकि इससे अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। आज शिवजी की पूजा करें और शिवपुराण का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा। खर्च और कर्ज की स्थिति से बचने के लिए धन बचाएं। शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला रहेगा।
वृषभ राशिफल | Taurus Horoscope 16 July 2025
वृषभ राशि के जातकों को आज कोई भी गैरकानूनी या सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और प्रेम संबंधों में भी अलगाव के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से तालमेल में कमी आ सकती है। राधा-कृष्ण की तस्वीर शयनकक्ष में रखना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।
मिथुन राशिफल | Gemini Horoscope 16 July 2025
मिथुन राशि के जातक आज नए काम की शुरुआत या बीमारी के इलाज को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। अत्यधिक संवेदनशीलता मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करेंगे। शुभ अंक 4 और शुभ रंग पीला रहेगा।
कर्क राशिफल | Cancer Horoscope 16 July 2025
कर्क राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय में लाभ देने वाला होगा। कई स्त्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता और अधिकारियों से सराहना मिलेगी। शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा अर्पित करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग बैंगनी रहेगा।
सिंह राशिफल | Leo Horoscope 16 July 2025
सिंह राशि के जातकों के मन में आज अस्थिरता रहेगी लेकिन विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और नए कपड़े खरीदने के योग हैं। जीवनसाथी के कारण धन लाभ होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाना शुभ रहेगा। यात्रा से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुभ अंक 6 और शुभ रंग लाल रहेगा।
कन्या राशिफल | Virgo Horoscope 16 July 2025
कन्या राशि के जातकों के लिए आज कार्य की सफलता का दिन रहेगा। आपके काम से यश और कीर्ति बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यवसाय में नया ऑर्डर मिलने से धन लाभ होगा। खानपान में संयम रखकर सेहत बनाए रखेंगे। शिवजी का रुद्राभिषेक करना लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ होगा। शुभ अंक 6 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।
तुला राशिफल | Libra Horoscope 16 July 2025
तुला राशि के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहेगा। स्वभाव में संयम और मधुरता बनाए रखें। व्यवसाय और नौकरी दोनों में लाभ मिलेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करें, यह शुभ रहेगा। संतान की कोई इच्छा पूरी होगी। शुभ अंक 8 और शुभ रंग केसरिया रहेगा।
वृश्चिक राशिफल | Scorpio Horoscope 16 July 2025
वृश्चिक राशि के जातक आज कल्पनाओं में खोए रहेंगे लेकिन पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा पर धन का व्यय भी होगा। पुराना किया पुण्य लाभ देगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग हल्का रहेगा।
धनु राशिफल | Sagittarius Horoscope 16 July 2025
धनु राशि वालों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कोई बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। कड़ी मेहनत से ही धन प्राप्ति संभव है। सेहत अच्छी रहेगी। फैशन में आपकी पसंद तारीफ पाएगी। शुभ अंक 4 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।
मकर राशिफल | Capricorn Horoscope 16 July 2025
मकर राशि के जातकों का उत्साह बढ़ा रहेगा। नए विचारों और रचनात्मकता के साथ दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा लेकिन महिलाओं से दूरी बनाए रखें। व्यवसाय और नौकरी में तनाव रह सकता है। बच्चों पर ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ अंक 5 और शुभ रंग लाल रहेगा।
कुंभ राशिफल | Aquarius Horoscope 16 July 2025
कुंभ राशि के जातकों को आज माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन औसत रहेगा। संपत्ति संबंधी काम अभी टाल दें। स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। व्यवसाय पर ध्यान देना भविष्य के लिए लाभदायक होगा। शुभ अंक 6 और शुभ रंग केसरिया रहेगा।
मीन राशिफल | Pisces Horoscope 16 July 2025
मीन राशि वालों के लिए आज घर-परिवार खासकर मां के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घर बदलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ आर्थिक मामलों में ध्यान दें। गणेश जी की पूजा से नौकरी में लाभ होगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। शुभ अंक 2 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।