12 August Se 18 August 2024 Saptahik Rashifal :मेष राशि के जातक बड़बोलेपन से नुकसान होगा, जानिए बाकी का हाल साप्ताहिक राशिफल

12 August Se 18 August 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Update: 2024-08-11 05:54 GMT

12 August Se 18 August 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको फ़ैसले लेने के लिए आपके दिमाग़ की स्पष्टता बहुत ज़रूरी है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से फिसल जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे आर्थिक रूप से तंगी नहीं आने देंगे। दिन को बेहतरीन बनाने के लिए परिवार या नज़दीकी दोस्तों के साथ समय बिताएँ।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह मौज-मस्ती करने के लिए सही मूड में होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप वित्तीय मामलों पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए पैसे की योजना बना सकते हैं। अपने जीवन में एक बेहतरीन लय बनाएँ और समर्पण के मूल्य सीखें तथा दिल में प्यार और कृतज्ञता के साथ सीधे चलने की कला सीखें। यह आपके पारिवारिक जीवन को और अधिक सार्थक बनाएगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और तनाव से बचें। आज आपके दफ़्तर का कोई सहकर्मी आपकी कोई कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आपको सावधान रहने और अपनी वस्तुओं का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज आपको फ़ायदा होगा- क्योंकि परिवार के सदस्य आपके प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएँगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक पके आस-पास के लोग आपका सहयोग करेंगे। माता-पिता की मदद से आपकी वित्तीय परेशानियाँ खत्म होने में क़ामयाब रहेंगी। सबको अपनी महफ़िल में बुलाएँ। आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको अपने समूह के लिए कार्यक्रम आयोजित करने पर मज़बूर करेगी। प्रेम-संबंध में आज आपको ग़लतफ़हमी का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आपको वापस मिल सके। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ उठाएँ। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह कृष्ण के साथ राधा की पूजा करें, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह बीमारी से उबरने की संभावना है। लंबे समय से अटके हुए बकाए और कर्ज़ आख़िरकार आपको मिल जाएँगे। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में ख़ास महत्व होगा। अपने प्रिय का फ़ोन आने से दिन रोमांचक रहेगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहकर्मी नाराज़ हो सकते हैं। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण निमंत्रण मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें और उन्हें एहसास दिलाएँ कि आप उनका ख़याल रखते हैं। प्रेम का सफ़र मीठा, मगर छोटा होगा। कार्यक्षेत्र में आज सभी आपसे स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंगे। आप खाली समय में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास आपकी इच्छाओं और उम्मीदों के साकार होने के दरवाज़े खोलता है। अचानक मिले स्रोतों से धन प्राप्ति आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगी। किसी धार्मिक स्थल या रिश्तेदार के यहाँ जाने की संभावना है। प्यार असीम होता है, असीम; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज आप इसे अनुभव करेंगे। बेहतर करिअर की संभावनाओं के लिए शुरू की गई यात्रा सफल हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बेरोजगार है तो अच्छी नौकरी मिलेगी,आज कमलगट्टा लक्ष्मीजी को चढ़ायें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक अपना धैर्य न खोएँ। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप उम्मीद के मुताबिक धन कमाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह 11 कौड़ियों से वैभवलक्ष्मी का पूजन आज करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप आराम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर पर तेल से मालिश करें। आज धन आपके हाथ में नहीं आएगा और आज आपको धन संचय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपकी सेहत दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपनी अच्छी सेहत के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह  वैवाहिक जीवन में दरार न डालने दें। ऐसा करने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बिना किसी की सलाह लिए आज आपको अपना पैसा कहीं निवेश नहीं करना चाहिए। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बरगद के पत्ते के साथ 5 सिक्के बांध कर तिजोरी में रखेंगे तो कर्ज से मुक्त रहेंगे

Tags:    

Similar News