10 November Ka Rashifal: मेष, कर्क और मीन में किसके लिए लकी रहेगा गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Guruwar Rashifal
NPG DESK
रायपुर I 10 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--
आज का पंचांग : आज 10 नवम्बर गुरुवार
तिथि- द्वितीया तिथि 06:33 PM तक उपरांत तृतीया
आज का नक्षत्र- रोहिणी 05:08 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
आज का करण-गर और वणिज
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का योग-शिव
आज का वार-गुरुवार
राहुकाल - 01:33 PM से 02:55 PM तक
चन्द्रमा - वृषभ राशि पर संचार करेगा
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज गुरुवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहे। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग- नीला।
उपाय– आज सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज गुरुवार काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर अच्छी होगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग- नीला
उपाय– पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले अच्छा रहेगा। खासकर जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां आपके बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।
शुभ रंग- लाल
उपाय– लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए आज अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
शुभ रंग- केसरिया,
उपाय– घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए सप्ताह तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा।
शुभ रंग- पिच कलर
उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आज का दिन गुरुवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन जातक को अपनी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- आसमानी,
उपाय– लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।
शुभ रंग- लाल
उपाय– तुलसी का पौधा घर लाएं।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ रंग- सफेद
उपाय– बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।
शुभ रंग- नीला
उपाय– आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए आज सामान्य रहेगा। लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें।
शुभ रंग- सी ग्रीन
उपाय– बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग- नीला
उपाय– घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन लाभदायक रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।नौकरी व बिजनेस को छोड़कर इस आज आराम करेंगे।
शुभ रंग- आसमानी,
उपाय– गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।