राजधानी में MBBS डॉक्टर के साथ बलात्कार, मैट्रिमोनियल साइट में शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, नशीला चॉकलेट खिलाकर बनाया अपने हवस का शिकार….

Update: 2020-01-22 05:22 GMT

 

रायपुर 22 जनवरी 2020। राजधानी में शादी का झांसा देकर एमबीबीएस डॉक्टर से रेप करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर से आरोपी ने ऑनलाइन वेबसाइट्स मैट्रिमोनियल के माध्यम से संपर्क कर होटल में मिलने बुलाया था। होटल में आरोपी नशीला चॉकलेट पीड़िता को खिलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने तेलीबांधा पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की खोज में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। एमबीबीएस महिला डॉ ने ऑनलाइन साइट भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स में शादी के लिए विज्ञापन दिया था। डॉ की पहचान बैंगलोर निवासी कमलेश कुमार पटेल से हुई। कमलेश ने खुद को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में जॉब करना बताया। जान पहचान होने पर आरोपी ने महिला डॉक्टर को मिलने के लिए तेलीबांधा के एक आलीशान होटल में बुलाया। यहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट डॉक्टर को खिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने घटना के दौरान महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो भी बनाया।

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2018 से महिला डॉक्टर का बलात्कार कर रहा था। जब पीड़िता को ये जानकारी हुई कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इस बात से आहत होकर पीड़िता डॉक्टर ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस में कई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News