कासिम सुलेमानी के जनाजे के जुलूस में भगदड़, 35 की मौत, 48 घायल

Update: 2020-01-07 10:39 GMT

नईदिल्ली 7 जनवरी 2019। अमेरीकी हमले में मारे गए ईरान सेना का जनरल कासिम सुलेमानी को उनके गृहनगर करमान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 35 लोगों के मरने की खबर है। जबकि करीब 48 लोग घायल हुए हैं। ईरान की सरकारी टीवी ने यह खबर दी है। सरकारी टीवी की ऑनलाइन खबर के अनुसार, मंगलवार को सुलेमानी के गृह नगर करमान में उनके दफन के लिए जमा हुए लोगों में मंगलवार को भगदड़ मच गयी।

उनके शव को पहले अहवाज, तेहरान और अब केरमन लाया गया था। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार होना तय था। इन तीनों जगहों के लोग उनके जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा देश के कई हिस्सों से भी लोग यहां पहुंचे थे। इससे पहले अहवाज और तेहरान में भी काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। केरमन में सभी चीजें आज बंद थी।

बता दें कि इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने इस्माईल कानी को कुद्स बल का नया कमांडर नियुक्त किया था।

 

Tags:    

Similar News