पोस्टिंग: डॉ आरके सिंह को मिली डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन की कमान, डीएमई आदिले की कल की थी छूट्टी
रायपुर, 22 अगस्त 2020। डॉ0 आरके सिंह मेडिकल एजुकेशन विभाग के नए डायरेक्टर होंगे। सरकार ने इसका आदेश आज जारी कर दिया।
डॉ सिंह अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन हैं। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के भी डीन रह चुके हैं। डॉ सिंह वरिष्ठता में डॉ आदिले के बाद पहले नम्बर पर थे। जब आदिले को रिटायर मेन्ट के बाद संविदा नियुक्ति की गई थी, उस समय डॉ सिंह डीएमई के स्वाभाविक दावेदार थे। लेकिन, उनको नजरअंदाज करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉ आदिले को संविदा नियुक्ति देना बेहत्तर समझा। आदिले के खिलाफ गबन के मामले थे। कल एक महिला ने आदिले पर रेप का भी आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। उसके बाद आदिले को हटा दिया गया।