विनोद सुल्तानपुरी की जीवनी | Vinod Sultanpuri Biography In Hindi

Vinod Sultanpuri Biography In Hindi: विनोद सुल्तानपुरी (Congress MLA vinod sultanpuri) शिमला संसदीय सीट से छह बार के सांसद रह चुके केडी सुल्तानपुरी के पुत्र हैं. विनोद सुल्तानपुरी का जन्म 1987 को हुआ था.

Update: 2023-01-12 07:27 GMT
विनोद सुल्तानपुरी की जीवनी | Vinod Sultanpuri Biography In Hindi

विनोद सुल्तानपुरी की जीवनी | Vinod Sultanpuri Biography In Hindi

  • whatsapp icon

Vinod Sultanpuri Biography In Hindi: विनोद सुल्तानपुरी (Congress MLA vinod sultanpuri) शिमला संसदीय सीट से छह बार के सांसद रह चुके केडी सुल्तानपुरी के पुत्र हैं. विनोद सुल्तानपुरी का जन्म 1987 को हुआ था. उनकी पढ़ाई द लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई.

इसके बाद उन्होंने वकालत की पढ़ाई की. वर्तमान में भी पेशे से वकील हैं. कॉलेज के समय से एनएसयूआई के साथ कार्य किया. विनोद कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में रहते हैं. यह गांव शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना नाम कमा रहा है. वहीं पहली बार 2012 मे कांगेस पार्टी का टिकट दिया गया. इसके बाद 2017 में भी चुनाव में अपनी ताकत झोंकी.

  • नाम विनोद सुल्तानपुरी
  • आयु 40 वर्ष
  • नाम विनोद सुल्तानपुरी
  • लिंग पुरुष
  • शैक्षिक योग्यता स्नातक
  • प्रोफेशनल व्यवसाय वकील
  • आपराधिक मामले 0
  • देनदारियां ₹ 3,200,000
  • चल संपत्ति ₹ 970,000
  • अचल संपत्ति ₹ 55,000,000
  • संपत्ति ₹ 56,000,000
  • कुल आय ₹ 490,000

विनोद सुल्तानपुरी युवा नेता और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस महासचिव भी हैं। वह भाजपा के राजीव सैजल से वर्ष 2012 और 2017 में कड़े मुकाबले में चुनाव हार चुके हैं। भाजपा के राजीव सैजल ने उन्हें 2012 में मात्र 24 वोट से और 2017 में 442 मतों के अंतर से हराया था। इसलिए तीसरी बार भी इन्हीं दोनों नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है.

पिछले दो चुनावों में विनोद सुल्तानपुरी की हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया गया था. इस बार भी गुटबाजी दूर नहीं हुई है. गुटबाजी उनके लिए बड़ी चुनौती है. विनोद सुल्तानपुरी के पास 05,61,65,545 रुपये की संपति है. इसमें से चल संपति 04,19,274 जबकि अचल संपति 05,52,00,000 है. वहीं 32,00,773 रुपये की देनदारियां भी हैं.

Tags:    

Similar News