National Politics Contempt Case: पूर्व CM सहित तीन नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि मुकदमा: असम के CM ने दायर किया केस, जानिए पूरा मामला

National Politics Contempt Case: सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप से भड़के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम सहित तीन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज किया है।

Update: 2026-02-11 04:15 GMT

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

National Politics Contempt Case: रायपुर। जमीन घोटाले के आरोप से बिफरे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने असम के सीएम व परिवार वालों पर '12,000 बीघा जमीन' पर कब्जा का आरोप लगाया था।




मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मानहानि मुकदमा दायर करने की जानकारी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ जानबूझकर गलत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए। जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। इसलिए उन्होंने अदालत में सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज कराया है।

सीमा पर ये लगा था आरोप

4 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की आंतरिक जांच में सामने आया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राज्य भर में तकरीबन 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है।

CM ने ये कहा था

मुख्यमंत्री सरमा ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे गांधी परिवार के गुलामों की ओर से किए जा रहे प्रचार, बदनाम करने की कोशिश या राजनीतिक नाटक से डरने वाले नहीं हैं। हिट एंड रन राजनीति का दौर खत्म हो चुका है। अगर उनके पास सबूत है तो अदालत में पेश करें।

असम में टकराव की राजनीति, आरोप- प्रत्यारोप का गम्भीर दौर

असम की राजनीति में मुख्यमंत्री हिमंता सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सरमा ने हाल ही में गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था, गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से गहरे संबंध हैं, इससे संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचने की आशंका जताई थी।

कांग्रेस ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था, मुख्यमंत्री के पास अपने दावों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है और सीएम ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

Tags:    

Similar News