CM Vishnudev Sai: त्योहार के दूसरे दिन एक्टिव हुए CM विष्णुदेव, नीति आयोग में बड़ी मीटिंग, देखिये आज का व्यस्त शेड्यूल
CM Vishnudev Sai Meeting: बुधवार को होली का त्योहार था। त्याहाेर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्टिव हो गए हैं। जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर नजर डालें तो सुबह से ही उनका व्यस्त कार्यक्रम है। सीएम साय,नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। देखिए सीएम साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम।
NPG.NEWS
रायपुर 05 मार्च 2026, होली त्योहार के दूसरे दिन आमतौर पर सरकारी कार्यालयों से लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी का माहौल रहता है। इन सबसे दूर मुख्यमंत्री विष्णुदेव त्योहार के दूसरे दिन एक्टिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर नजर डालें तो गुरुवार को सीएम साय का व्यस्त कार्यक्रम हैं। नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होंगे। बजट के बाद सीएम साय की नीति आयोग के अफसरों के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक के दौरान दीर्घकालिक योजनाओं के साथ ही महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अफसरों से सीएम साय महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
आमतौर पर होली त्योहार के दूसरे दिन सरकारी कार्यालयों में अवकाश का ही माहौल रहता है। कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों की संख्या भी कमतर ही रहती है। होली की खुमारी कहें या फिर त्योहारी माहौल, एक तरह से परंपरा चली आ रही है। होली की खुमारी और त्योहारी माहौल से अलग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरे दिन मीटिंग और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट पेश करने के बाद सीएम साय आज नीति आयोग के दफ्तर में आयोग के अफसरों के बीच महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। आयोग के अफसरों के उनकी मीटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। त्योहार के दूसरे दिन सीएम के कामकाज में व्यस्तता को लेकर सरकारी अफसरों और महकमे में सकारात्मक संदेश जाएगा। सीएम के कामकाज में व्यस्तता से सरकारी दफ्तरों में कामकाज पटरी पर लौटेगा और कामकाज होंगे।
सीएम साय, नीति आयोग की मीटिंग के अलावा यहां भी जाएंगे
जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम केअनुसार सीएम साय प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे। यहां से छत्तीसगढ़ विधानसभा सेक्टर 19 नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।