MLA Rekhchad Jain Biography in Hindi: विधायक रेखचंद जैन का जीवन परिचय...
MLA Rekhchad Jain Biography in Hindi : रेखचंद जैन कांग्रेस की टिकट पर पहली बार 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे अनारक्षित सीट जगदलपुर से निर्वाचित हुए हैं। रेखचंद जैन ने बीएससी, एमए, एलएलबी तक की डिग्री ली है। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की। वे महामंत्री जिला युवा कांग्रेस भी रहे। फिर पार्षद भी चुने गए। चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भी रहें। 2020 में रेखचंद जैन संसदीय सचिव बने।
MLA Rekhchad Jain Biography in Hindi : NPG डेस्क। रेखचंद जैन कांग्रेस की टिकट पर पहली बार 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे अनारक्षित सीट जगदलपुर से निर्वाचित हुए हैं। रेखचंद जैन ने बीएससी, एमए, एलएलबी तक की डिग्री ली है। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की। वे महामंत्री जिला युवा कांग्रेस भी रहे। फिर पार्षद भी चुने गए। चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भी रहें। 2020 में रेखचंद जैन संसदीय सचिव बने।
- पिता का नाम:– सिरेमल जैन जन्म तिथि:– 11 जून 1964
- जन्मस्थान:– जगदलपुर,जिला बस्तर छत्तीसगढ़
- विवाह की तिथि:– 27 जनवरी 1989
- पत्नी का नाम:– संगीता जैन पत्नी की जन्म तिथि:– 2 अक्टूबर 1966
- संतान:– 2 पुत्री
- शैक्षणिक योग्यता:– बीएससी, एमए, एलएलबी
- व्यवसाय:– स्टोन क्रेशर उद्योग
- कुल संपत्ति:– एक करोड़, 85 लाख, 56 हजार रुपए
- अपराधिक मामलें:– 2
- स्थायी पता:– मुख्य डाकघर के सामने,इंदिरा वार्ड क्रमांक:– 16 पोस्ट जगदलपुर जिला बस्तर छत्तीसगढ़
- मोबाइल नंबर:– 7000484152
- स्थानीय पता:– ई–2/41, सेक्टर–17, नवा रायपुर,अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़
- अभिरुचि:– गरीब एवं कमजोर की सेवा,जनहित के मुद्दो पर संघर्ष करना
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–
1984 में अध्यक्ष छात्र संघ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर रहें। 1987 में महामंत्री बस्तर जिला युवा कांग्रेस रहें। 1986 में रेख चंद जैन पार्षद नगर पालिका परिषद जगदलपुर रहें। 2000–2003 तक प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रहें। 2008 में महामंत्री,जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर रहें। 2009–2012 महामंत्री,बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स जगदलपुर रहें। 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वे प्रदेश कांग्रेस के दुबारा प्रतिनिधि भी बने। 2019 से 2021 तक सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में उन्हें संसदीय सचिव बना कर मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम से संबद्ध किया गया।
रेखचंद जैन जगदलपुर जिले की जगदलपुर विधानसभा से पहली बार 2018 में विधायक चुने गए हैं। जगदलपुर अनारक्षित सीट हैं,जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 के नाम से जाना जाता है। जगदलपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 1,84,499 है। जिसमे से कुल 1,44,551 (78.40%) है। कांग्रेस के प्रत्याशी रेखचंद जैन को 76556 (33.95%) वोट मिले थे। भाजपा के प्रत्याशी संतोष बाफना को 49116 (33.95%) वोट मिले।