MLA Anup Nag Biography in Hindi: विधायक अनूप नाग का जीवन परिचय...

MLA Anup Nag Biography in Hindi:- विधायक अनूप नाग कांग्रेस की टिकट पर 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। छात्र जीवन में भी वे कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। उन्होंने एमए की डिग्री हासिल कर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की। नौकरी के दौरान कई अवार्ड जीतते हुए निरीक्षक के पद से रिटायर हुए। अनूप नाग जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी रहें।

Update: 2023-08-21 09:56 GMT
MLA Anup Nag Biography in Hindi: विधायक अनूप नाग का जीवन परिचय...
  • whatsapp icon

MLA Anup Nag Biography in Hindi : NPG डेस्क। विधायक अनूप नाग कांग्रेस की टिकट पर 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। छात्र जीवन में भी वे कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। उन्होंने एमए की डिग्री हासिल कर पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की। नौकरी के दौरान कई अवार्ड जीतते हुए निरीक्षक के पद से रिटायर हुए। अनूप नाग जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी रहें।

  • पिता का नाम :– टिल्ली राम नाग
  • जन्मतिथि:– 1 जुलाई, 1955
  • जन्म स्थान:– ग्राम:– अंतागढ़, जिला– उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़
  • विवाह की तिथि:– 6 मई, 1988
  • पत्नी का नाम:– कांति नाग
  • पत्नी की जन्मतिथि:– 15 जनवरी से 1969
  • संतान:– एक पुत्री
  • शैक्षणिक योग्यता:– एमए (राजनीति शास्त्र)
  • व्यवसाय:– कृषि,पेट्रोल पंप,पेंशन से आय
  • कुल संपत्ति:– 57 लाख, 71 हजार रुपए
  • स्थाई पता:– वार्ड क्रमांक:– 8 तहसीलपारा तहसील– अंतागढ़, जिला:– उत्तर बस्तर, कांकेर छत्तीसगढ़
  • मोबाइल नंबर:– 94252–15176
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– मकान नंबर:– 48/155, लिली चौक,पुरानी बस्ती, खजांची निवास, यूनियन बैंक के सामने रायपुर छत्तीसगढ़

अभिरुचि जनसेवा एवं बच्चों से प्रेम

विशेष उपलब्धियां पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु धमतरी जिला में पुरस्कृत

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

अनूप नाग 1978–1979 अध्यक्ष, छात्र संघ, शासकीय उपाधि महाविद्यालय,कांकेर। पुलिस निरीक्षक रहें। 2018 में प्रथम बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रहें। 2019 से 2021 तक सदस्य आचरण समिति, छत्तीसगढ़ रहे।

अनूप नाग कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा से 2018 में पहली बार कांग्रेस की टिकट से विधायक निर्वाचित हुए है। अंतागढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 79 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 159630 है। जिसमे से कुल 120061 ( 75.21%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी अनूप नाग को 57061(47.53%) वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को 43647 (36.35%) वोट मिले।

Full View

Tags:    

Similar News