डॉ. हंस राज की जीवनी | Dr. Hans Raj Biography In Hindi

Dr. Hans Raj Biography In Hindi: हंस राज 2012 से चुराह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एक भारतीय विधायक के रूप में कार्यरत हैं. वह हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उप नेता भी रहे हैं.

Update: 2023-01-02 10:22 GMT
डॉ. हंस राज की जीवनी | Dr. Hans Raj Biography In Hindi

डॉ. हंस राज की जीवनी | Dr. Hans Raj Biography In Hindi

  • whatsapp icon

Dr. Hans Raj Biography In Hindi: हंस राज 10 जनवरी, 2018 से हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उप नेता के रूप में कार्यरत रहे हैं. इसके अलावा, वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. 2012 से लगातार दो बार चंबा जिले के चुराह विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. हंस राज का जन्म 2 अप्रैल 1983 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उन्होंने एमफिल तक पढ़ाई की है। हंस राज की शादी हमीरू देवी से हुई है और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं.

पिछले करीब साढ़े नौ साल से भाजपा के विधायक के रूप में हंसराज अपना कार्यकाल बिता रहे हैं. पहली बार भाजपा की टिकट से हंसराज ने 2012 में विधान सभा चुनाव लड़ा और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और दो बार के लगातार विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को 2,211 वोट से पराजित करके पहली बार विधान सभा पहुंचे उसके बाद वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव हुए और भाजपा की तरफ से हंसराज को टिकट दिया गया और कांग्रेस पार्टी से एक बार की हार के बाद दोबारा सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया, लेकिन हंसराज ने 4,944 वोट से सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को पराजित करके इस सीट पर विजय हासिल की. बाद में भाजपा ने उन्हें विधानसभा का उपाध्यक्ष के पद से भी नवाजा.

डॉ हंस राज प्रोफ़ाइल

  • पूरा नाम: हंस राज
  • जन्म तिथि: 02 अप्रैल 1983 (आयु 39)
  • जन्म स्थान: हिमाचल प्रदेश
  • नेट वर्थ: ₹37.07 लाख
  • पार्टी का नाम: भारतीय जनता पार्टी
  • शिक्षा: एम.फिल
  • व्यवसाय: कृषि और राजनीतिज्ञ
  • पिता का नाम: निर्मल
  • जीवनसाथी का नाम: श्रीमती हमीरू देवी
  • बच्चे: 1 बेटा (बेटे) 2 बेटी (बेटियाँ)
  • धर्म: हिंदू
  • जाति: एससी
  • स्थायी पता: गांव धियास, पी.ओ. तारेला, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश
  • संपर्क नंबर: 09418655125
  • ईमेल: hans.raj15@nic.in 
Tags:    

Similar News