CG BJP Viral Video: वायरल वीडियो ने भाजपा की राजनीति में मचाई खलबली! जिलाध्यक्ष को बदलने की उठी मांग, पिकनिक पार्टी में जमकर लगे नारे
CG BJP Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे एक वीडियो ने भाजपा,खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में खलबली मचा दी है। वायरल वीडियो में एक मंडल अध्यक्ष और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता अंबिकापुर जिला भाजपा अध्यक्ष को हटाने नारे लगा रहे हैं।
CG BJP Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे एक वीडियो ने भाजपा,खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ भाजपा की राजनीति में खलबली मचा दी है। वायरल वीडियो में एक मंडल अध्यक्ष और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता अंबिकापुर जिला भाजपा अध्यक्ष को हटाने नारे लगा रहे हैं। नारेबाजी यहीं तक रुकी नहीं, एक और नाम ले रहे हैं, जिसे जिलाध्यक्ष के रूप में संबोधित कर रहे हैं। बहरहाल यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिस किसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो दिखाई दे रहा है, सुनने के बाद झट इसे वायरल कर रहे हैं।
उत्तर छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। सत्ताधारी दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा विरोधी दल कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अपनी ओर से सियासी लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर इसे हवा देने में लगे हुए हैं।
तीन दिन पहले भाजपा के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिकनिक मनाने गए थे। मौज मस्ती के बीच मन की बात भी खुलकर सामने आ गई। माहौल पार्टी और पिकनिक था, लिहाजा तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बज रहा था। मस्तीभरे माहाैल के बीच भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर थिरक रहे थे। एक दूसरे का साथ दे रहे थे और शाबासी भी एक दूसरे को ही दे रहे थे। माहौल जब पूरी तरह बन गया तब डांस के बीच अचानक नारेबाजी होने लगी और जिंदाबाद के नारे भी लगने लगे। वायरल वीडियो में यह सब दिखाई और सुनाई दे रहा है। कमलेश तिवारी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। ये भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। इसी बीच एक और आवाज आई अध्यक्ष बनेगा, फिर जिंदाबाद के नारे लगे। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि मंडल अध्यक्ष के साथ गए कार्यकर्ता जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
बता दें कि भारत सिंह सिसोदिया को 6 जनवरी 2025 को प्रदेश भाजपा ने अंबिकापुर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पार्टी के भीतर और सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच चर्चा छिड़ गई है। अटकलें भी लगाई जा रही है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी। भारत सिंह सिसोदिया का कहना है कि साेशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। देखा और सुना नहीं है।
देखें वीडियो