BJP Candidate Prem Prakash Pandey Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय का जीवन परिचय...

Prem Prakash Pandey Biography:– प्रेम प्रकाश पांडेय चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वे कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष व यूनिवर्सिटी में छात्र संघ सचिव भी रहे थे। अविभाजित मध्यप्रदेश में सन 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने 1992 में राज्य मंत्री का प्रभार संभाला था। वे रमन मंत्रिमंडल में मंत्री रहने के अलावा विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Update: 2023-10-20 07:27 GMT
BJP Candidate Prem Prakash Pandey Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय का जीवन परिचय...
  • whatsapp icon

BJP Candidate Prem Prakash Pandey Biography in Hindi: भाजपा ने दुर्ग जिले की भिलाई नगर सीट से प्रेम प्रकाश पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रेम प्रकाश पांडेय पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1958 को उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया जिले के भुरवार गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामरतन पांडेय है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद एमएससी गणित में प्रवेश लिया पर प्रथम वर्ष तक ही पढ़ पाए। उनका विवाह कृष्णावती पांडेय से 4 मई, 1980 को हुआ था। उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। प्रेम प्रकाश पांडेय को स्वाध्याय, समाज सेवा, अध्ययन, यात्रा में अभिरुचि है। उन्हें 2007 में मानव सेवा पुरस्कार मिला था।

प्रेम प्रकाश पांडेय ने अब तक यूके, फ्रांस, इटली, जर्मनी, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, न्यूयार्क, ऑस्ट्रिया, लॉस एंजेलस, ऑकलैंड,ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, गोल्डकॉस्ट, हांगकांग, पाकिस्तान, नाइजीरिया, न्यूजीलैंड,सिंगापुर, फिजी, साउथ अफ्रीका, चीन, जापान, कनाडा, यूएसए, हॉलैंड की यात्राएं की है।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

प्रेम प्रकाश पांडेय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे 1977 में नगर महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रहे 1978 में नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रहे। 1979 में अध्यक्ष छात्र संघ शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग तथा सचिव छात्र संघ रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर रहे। 1987 से 1990 तक जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग का कार्यभार सम्हाला।

प्रेम प्रकाश पांडेय 1990 में पहली बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। उसके बाद 1993, 2003, 2013 में चौथी बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। वह 1992 में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, कृषि विभाग अविभाजित मध्य प्रदेश रहे। 1995 में सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा बने। 2011 से 2013 तक राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा (भारतीय जनता मजदूर महासंघ) बने। वे सदस्य राष्ट्रकुल संसदीय संघ छत्तीसगढ़ शाखा, सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल, सदस्य नियम समिति, सदस्य आश्वाशन समिति, सदस्य पुस्तकालय समिति, मध्य प्रदेश विधानसभा बने। 2003 में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2004 में पदेन सभापति कार्य मंत्रणा समिति, नियम समिति,आचरण समिति,सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने।

प्रेम प्रकाश पांडेय 2013 में रमन मंत्रिमंडल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जन शक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी छत्तीसगढ़ शासन बने। 2015 में प्रेम प्रकाश पांडेय को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास उच्च शिक्षा, कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा के साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा रोजगार विभाग के भी मंत्री का दायित्व सौपा गया। 2013 में प्रेम प्रकाश पांडे ने कांग्रेस के बदरुद्दीन कुरैशी को हराया था। वही 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भिलाई नगर निगम के महापौर रहे युवा देवेंद्र यादव से चुनाव हारना पड़ा था। एक बार फिर भाजपा पार्टी ने उन्हें मौका देते हुए भिलाई नगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Full View

Tags:    

Similar News