Anil Vij vs SP Upasana: मेरे पास पावर नहीं… SP के जवाब पर भड़के मंत्री अनिल विज, बैठक में छाया सन्नाटा
Anil Vij vs SP Upasana: हरियाणा में बिजली मंत्री अनिल विज और SP उपासना सिंह के बीच जमकर बहस हुई है। मंत्री जी ने SP को यह तक कह दिया कि पावर नहीं है तो यहां से उठ जाओ...
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Anil Vij vs SP Upasana: पटियाला, हरियाणा के पटियाला जिले के कैथल में बिजली मंत्री अनिल विज और SP उपासना सिंह के बीच जमकर बहसबाजी हुई है। यहां तक कि मंत्री जी ने SP को यह तक कह दिया कि पावर नहीं है तो यहां से उठ जाओ। यह बहस कैथल समिती की बैठक में ASI को सस्पेंड करने के बात को लेकर हुआ, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
दरअसल, ASI संदीप कुमार पर लगे जमीन धोखाधड़ी के आरोप में कैथल समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने SP उपासना सिंह को संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए, तो SP ने कह दिया कि वह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है इसलिए वो ऐसा नहीं कर सकती। फिर क्या था मंत्री अनिल विज ने नाराजगी जताते हुए ये कह दिया कि पावर नहीं है तो यहां से उठ जाओ। इसके बाद जब SP ने नियमों की जानकारी दी, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।
ASI संदीप कुमार पर जमीन धोखाधड़ी का आरोप
जानाकारी के मुताबिक, ASI संदीप कुमार पर जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि ASI ने एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 7 लाख रूपए एडवांस लिए थे। बाद में जब दस्तावेज गलत पाए गए, तो खरीदार ने सौदा रदद कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे, तो ASI ने पैसे लौटाने से मना कर दिया, जिसके बाद खरीदार ने इसकी शिकायत तितरम थाने में कर दी।
कैथल समिति की बैठक में हुई बहस
कैथल समिति ने जब मामले की जांच शुरु की, तो सामने आया कि ASI संदीप कुमार ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जांच प्रक्रिया धीमी करा दी थी। साथ ही मामले को इकोनॉमिक सेल में ट्रांसफर करा दिया था। इसी को लेकर शुक्रवार को कैथल समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिजली मंत्री अनिल विज और SP उपासना सिंह के बीच बहसबाजी हो गई।
बैठक के दौरान बिजली मंत्री अनिल विज ने SP उपासना सिंह को संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए, तो SP ने कह दिया कि वह करनाल थाने में तैनात है और उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकती। बल्कि DIG को रिपोर्ट भेज सकती है, तो मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने ये कह दिया कि पावर नहीं है तो यहां से उठ जाओ। इसके बाद जब SP ने नियमों की जानकारी दी, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।
कौन है SP उपासना सिंह
हरियाणा पुलिस के मुताबिक, SP उपासना सिंह हरियाणा कैडर की 2017 बैच की IPS अधिकारी है, जो कि हरियाणा के नांगल मूंदी गांव की रहने वाली है। 2016 में उपासना सिंह ने लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेस परीक्षा (UPSC CSE) पास की। फिर एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें 2017 बैच IPS नियुक्त किया गया। अभी उपासना सिंह हरियाणा के कैथल की पुलिस अधीक्षक (SP) है।