Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: धान खरीदी, किसान पंजीयन, कुपोषण और उपकरण खरीदी को लेकर गरमाएगा सदन, मंत्री दयालदास बघेल व लक्ष्मी राजवाड़े को घेरेंगे विधायक
Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: अवकाश के बाद आज से विधानसभा बजट सत्र की दोबारा शुरुआत हो रही है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को विधायकों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा।
npg.news
रायपुर 09 मार्च 2026, अवकाश के बाद आज से विधानसभा बजट सत्र की दोबारा शुरुआत हो रही है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को विधायकों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा। धान खरीदी, किसान पंजीयन और खरीदी के आखिरी दौर में किसानों के खलिहानों में जिस तरह अफसरों ने दबिश दी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को विधायकों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री भी सवालों के घेरे में रहेंगी।
शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप में लंबे समय तक जेल में बंद रहे पूर्व खाद्य मंत्री व कोंटा के विधायक कवासी लखमा सदन में सवाल करते नजर आएंगे। बता दें, कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट सशर्त जमानत दी है। लिहाजा आज कवासी लखमा सदन में खाद्य मंत्री से सवाल करते नजर आएंगे। लखमा ने धान खरीदी को लेकर सवाल दागे हैं।
पढ़िए विधायकों ने क्या सवाल दागा है
0 विधायक लखेश्वर बघेल ने पूछा है, वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए बस्तर संभागांतर्गत जिलों में पंजीकृत किसानों की संख्या, धान की खरीदी हेतु निर्धारित लक्ष्य एवं उपलब्धि सहित कितने किसानों ने प्रथम किस्त में व कितने किसानों ने दूसरे किस्त में धान जमा किए तथा कितने किसान धान जमा ही नहीं कर पाए, जानकारी जिलावार बतावें ? (ख) प्रश्नांश "क" के परिप्रेक्ष्य में धान के उठाव की अद्यतन स्थिति बतावें ?
0. विधायक ललित चंद्राकर ने पूछे ये सवाल: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन दुकान आबंटन की कार्यवाही/प्रक्रिया की जानकारी देवें? (ख) एक समूह को कितने दुकान आबंटन करने का प्रावधान है? (ग) राशन दुकान संचालन का नियत स्थान बदलने के नियम/प्रावधान की जानकारी देवें? उक्त प्रश्न 'क', 'ख' अनुसार दुर्ग जिले में कितने समूहों के द्वारा एक से अधिक राशन दुकान संचालित किए जा रहे हैं? क्या उनका नियत संचालन स्थान बदला गया है? यदि हां तो समूह का नाम, संचालक का नाम, ग्रामवार जानकारी बताएं?
कवासी लखमा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर दागे सवाल
जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर बस्तर, कोंडागांव तथा सुकमा में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा, धान क्रय करने वाले किसानों की संख्या, उनका रकबा तथा धान की मात्रा, जिलेवार बताएं ? (ख) पंजीकृत किसानों की अपेक्षा धान का विक्रय करने वाले किसानों की संख्या कम होने के कारण क्या-क्या हैं? (ग) उपरोक्त जिलों में टोकन के लिए कितने-कितने किसानों ने आवेदन किया तथा कितने कितने किसानों को टोकन जारी किया गया? टोकन जारी नहीं किये गये किसानों की संख्या तथा कारण बताएं ?
0 चैतराम अटामी ने पूछा है, जिला दंतेवाड़ा में वर्तमान में कितने बच्चे कुपोषण की श्रेणी में चिन्हित हैं ? (ख) कुपोषण की रोकथाम हेतु संचालित योजनाओं का लाभ क्या सभी पात्र बच्चों को प्राप्त हो रहा है? यदि नहीं तो क्यों ? (ग) दंतेवाड़ा जिले में गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण आहार एवं सहायता राशि समय पर प्राप्त नहीं होने के क्या कारण हैं ? (घ) सुरक्षित प्रसव एवं मातृ मृत्यु दर कम करने हेतु जिले में क्या विशेष कदम उठाए जा रहे हैं ? (ड.) दंतेवाड़ा जिले में कितने आंगनबाड़ी केंद्र स्वयं के भवन एवं कितने बिना भवन संचालित हो रहे हैं ? (च) इन केंद्रों के लिए भवन एवं कार्यकर्ता, सहायिका की कमी दूर करने हेतु कब तक ठोस कार्यवाही की जाएगी ?
0 पुरन्दर मिश्रा के सवाल: राज्य में कितने जिला खाद्य अधिकारी एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रबंधंकों के विरूद्ध शिकायत/जांच कार्यवाही चल रही है? कितने अधिकारी / प्रबंधकों पर कार्यवाही हो चुकी है? (ख) क्या यह सत्य है कि जिन अधिकारियों के विरूद्ध गम्भीर शिकायतों पर जांच चल रही है वे प्रमुख पदों पर पदस्थ हैं? यदि हां, तो क्यों व किन कारणों से?
0 विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने पूछा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने हेतु कितने किसानों ने पंजीयन कराया था तथा पंजीकृत किसानों में से निर्धारित समयावधि तक कितने किसान धान बेच पाये? जानकारी खरीदी केंद्रवार देवें ? (ख) क्या धान बेचने से चूक गए किसानों के लिए सरकार की ओर से कोई व्यवस्था की जायेगी?
0 विधायक गोमती साय ने पूछा है, जिला जशपुर में वर्ष 2025-26 में 31 जनवरी, 2026 तक उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर कितनी-कितनी मात्रा में धान खरीदी की गई? उपार्जन केन्द्रवार जानकारी देवें? (ख) प्रश्नांक "क" में उपार्जित धान को किन-किन संग्रहण केन्द्रों में कितनी-कितनी मात्रा में संग्रहीत किया जाना है? धान को धूप, बारिश और चूहों से बचाने हेतु क्या-क्या प्रबंध किये गये हैं? (ग) किसानों के धान की राशि का समर्थन मूल्य प्रदान किये जाने के पश्चात् बोनस की राशि कब तक प्रदान किये जाने का लक्ष्य रखा गया है?
0.विधायक ओंकार साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित सवाल दागा है। पूछा है, क्या राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 से दिनांक 10/02/2026 तक धमतरी, कांकेर एवं बालोद जिलों
विद्यालयों में आधुनिक जिम (ओपन जिम या इंडोर जिम) अथवा किसी अन्यत्र सार्वजनिक स्थान में विगत 2 वर्षों में (2024-25, 2025-26) कितने स्थानों पर जिम की स्थापना की गई, कितनी राशि स्वीकृत की गई है? क्या महासमुंद जिले में भी समाज कल्याण विभाग द्वारा जिम की स्थापना की गई है? यदि नहीं, तो क्यों ?
0 विधायक शेषराज हरवंश ने पूछा है, जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिला अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में धान उपार्जन हेतु कुल कितने किसानों ने पंजीयन कराया था? इनमें से कितने किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में वास्तव में धान विक्रय कितनी मात्रा में किया? कितने पंजीकृत किसान धान विक्रय से वंचित रह गए? वर्षवार जानकारी देवें? (ख) कितने पंजीकृत एवं भौतिक सत्यापन किए जाने वाले तथा टोकन प्राप्त किसान कितनी मात्रा में धान विक्रय से वंचित हो गए ? प्रश्नांश 'क' के सन्दर्भ में जानकारी देवें? (ग) पंजीकृत किसानों में कुल कितने किसान के.सी.सी. धारक हैं? (घ) धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन जारी करने एवं धान विक्रय नहीं हो पाने के मुख्य कारण क्या हैं ?
0 विधायक रामकुमार यादव ने पूछा है, इस वर्ष छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कितने किसानों ने धान बेचने हेतु पंजीयन कराया? पंजीयन के विरूद्ध कितने किसानों ने कितनी मात्रा में धान बेचा? जिलेवार विस्तृत विवरण देवें? (ख) कितने किसानों ने अपना रकबा समर्पण किया एवं कितने किसानों का टोकन नहीं कटने के कारण धान नहीं बेच पाये? जिलेवार विस्तृत विवरण दें?
0 विधायक लता उसेंडी ने सवाल किया है, कोंडागांव जिले में विगत 2 वर्षों में वर्षवार कितने किसानों का पंजीयन किया गया है, और उनसे कितनी मात्रा में धान खरीदी की गई थी? वर्तमान में जिले में धान खरीदी का क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया था एवं कितने किसान पंजीकृत हैं? क्या सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारीत मात्रा में खरीदी कर की गई है जानकारी देवें? (ख) जिला कोण्डागांव अन्तर्गत अभी कितने किसान ऐसे हैं, जिनके द्वारा धान विक्रय किया जाना शेष है? ऐसे कितने किसान हैं जिनका पंजीयन है पर उनका धान का उठाव दिनांक 10.02.2026 तक लंबित है? उक्त धान उठाव हेतु शासन की क्या कार्य योजना है? (ग) वर्तमान में जिले अंतर्गत कितने राशन दुकान संचालित हैं? क्या सभी जगहों पर आवश्यक मूलभूत (भवन, बिजली, आवश्यक तकनीकी उपकरण) सुविधाएं उपलब्ध हैं ? जानकारी देवें ? (घ) 10 फरवरी.2026 तक कोंडागांव जिले में इस वर्ष में धान खरीदी से सम्बंधित कितने आवेदन प्राप्त हैं एवं उन पर क्या कार्यवाही की गई? जानकारी दें?