पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, अब इतनी ज्यादा चुकानी होगी कीमत…. जानें आपके शहर में क्या है भाव

Update: 2020-06-11 06:52 GMT

नईदिल्ली 11 जून 2020। देश में आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले पांच दिनों में तेल की कीमतें ढाई रुपये से भी ज्यादा बढ़ी हैं। पेट्रोल 2.74 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है और डीजल के दाम में 2.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.40 रुपए से बढ़कर 74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। वही ंडीजल की कीमत 71.62 रुपए से बढ़कर 72.22 रुपए प्रति लीटर हो गई।

आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol diesel price) में और तेजी आ सकती है। OPEC, रूस और तेल उत्पादन करने वाले अन्य देशों ने मिलकर जुलाई के अंत तक तेल उत्पादन में भारी कटौती (Oil Production cuts) का फैसला किया है। जब से इन देशों ने उत्पादन में कटौती की है, कच्चे तेल ( Crude Oil) की कीमत में तेजी आई है। पिछले दो महीने के भीतर कच्चे तेल का भाव लगभग दो गुना हो गया है। अभी कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 42 डॉलर के करीब चल रहा है।

ट्रोल-डीजल की कीमत में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव होता है और नई दरें लागू की जाती है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जानना चाहते है तो एक SMS भेजकर पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अपने शहर में तेल की कीमतों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपको RSP और अपने शहर का CODE लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना है। इसके बाद आपको मैसेज के जरिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम पता चल जाएगा। आपको अपने शहर का कोड आईओसी की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Tags:    

Similar News