पाकिस्तान टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह….

Update: 2021-09-06 05:57 GMT

नईदिल्ली 6 सितम्बर 2021. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम में जगह दी गई है.अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद को बाहर कर दिया गया है. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 मैच खेलेगी.

लाहौर और रावलपिंडी में 7 टी20 मैच 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे. इसके बाद विश्व कप के पहले मैच में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा. विश्व कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जायेगा.

टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, आजम खान, हारिस रऊफ, हसन अली, इमान वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, सोहेब मकसूद.

रिजर्व : फखर जमां, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.

Tags:    

Similar News