छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के Mobile App CGHB तथा वेबसाईट से हो रहे भवनों का ऑनलाईन पंजीयन‘‘… अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने दी लोगों को बधाई

Update: 2021-08-20 05:47 GMT

रायपुर 20 अगस्त 2021. छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अपनी आवासीय योजना को पूरी तरह ऑनलाईन करते हुए नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेक्टर-12 के रिक्त भवनों के आॅनलाईन पंजीयन दिनांक 18.08.2021 से शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-12 के भवन (बंगले) अब लोगों ने मण्डल के Mobile App CGHB तथा मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in से बुक करना शुरू कर दिये है।
ऑनलाईन बुकिंग शुरू होने से अब घर बैठे ही लोग मण्डल के भवनों को देख परख के पूरी तरह संतुष्ट होने के पश्चात् अपना मन-पसंद घर, घर बैठे मोबाईल, लैपटाॅप, कम्प्यूटर, टैब तथा अन्य माध्यमों से बुक कर सकते है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की सेवा का लाभ लोगों द्वारा उठाया जा रहा है मात्र 02 दिवसो में सेक्टर-12 के भवनों के लिए लगभग 50 हितग्राहियों ने ऑनलाईन पंजीयन करवाया है तथा 10 हितग्राहियों ने अपने पसंद के घर की बुकिंग कर ली है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने सभी पंजीयनकर्ताओं को बधाई दी, कि उन्होने मण्डल की ‘‘घर बैठे घर खरीदने की सेवा‘‘ का लाभ लिया। अब लोग मोबाईल के जरिये भी अपने मन पसंद घरों को बुक करा रहे है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा की भविष्य में मण्डल की सभी संपत्तियां ऑनलाईन ही विक्रय हेतु उपलब्ध कराई जायेगी इस दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे है। मंै इस उपलब्धि के लिए मण्डल आयुक्त एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को बधाई देता हूं।

Tags:    

Similar News