14 सूत्रीय मांगो को लेकर मुंगेली कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन…..

Update: 2021-09-03 09:30 GMT

मुंगेली 3 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर कलम रख मसाल उठा के पांचवे चरण के अनुसार हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में आज 3 सितंबर 2021 को कलेक्टोरेट परिसर के सामने एकदिवसीय 14 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे फेडरेशन से संबद्ध संगठन शामिल हुए ।

उक्त कार्यक्रम को संयोजक डॉक्टर आई पी यादव सह संयोजक अवधेश शुक्ला महासचिव संतोष मिश्रा शिक्षक फेडरेशन के रामकृष्ण वैष्णव शिक्षक संघ नारायण भास्कर, तृतीय वर्ग मोहम्मद उमर कुरैशी, सचिव बिंदु भास्कर प्रभा कात शर्मा,विभा मसीह,शुशीला धृतलहरे, लिपिक संघ से सुनीता लाल ;; स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से नरेंद्र तिवारी:: रवि चंद्राकर ;; पेशनर संघ सईद खान, अनियमित कर्मचारी महासंघ श्रीकांत लस्कर, ताकेश्वर साहू, व्याख्याता संघ से वी एन वैष्णव,राजपत्रित संघ से कोसरे जी,कर्मचारी कांग्रेस से किशन चंद बारे सहित 28 संगठनों ने सभा को संबोधित किया सरकार ने चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र जारी करते समय कर्मचारी संगठनों को विश्वास में लेकर उनकी प्रमुख मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करने का वादा किया कर्मचारी संगठनों ने उसमें अपने अपने एजेंडा दिए थे कर्मचारी बहुत उत्साहित थे जब उनकी मांगों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया था सरकार के सरकार गठन के 10 दिवस के भीतर समस्त अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा।

शासन के द्वारा मांगों को पूरा करना तो दूर शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान दिए जाने वाले जनवरी 2019 को मंहगाई भत्ता नहीं दिए जाने से कर्मचारियों से आज के आंदोलन के रूप में हुई आश्चर्य है घोषणा पत्र में कर्मचारी मांगों को शामिल करना उसे दरकिनार करना कर्मचारियों को आक्रोशित कर रहा है आंदोलित कर रहा है

Tags:    

Similar News