NPG Breaking: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे, चुने गए विधायक दल के नेता, नवजोत सिद्धू का लगा बड़ा झटका

Update: 2021-09-19 06:48 GMT

चंडीगढ़, 19 सितंबर 2021। पंजाब से बड़ी खबर आ रही है…कांग्रेस विधायक दल ने चरणीजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। याने पंजाब सरकार की कमान अब चन्नी संभालेंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
इससे पहले सुखजिंदर रंधावा का नाम सामने आया था। वे नवजोत सिद्धू के करीबी थे। लेकिन, कांग्रेस ने सिद्धू को झटका देते चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। विधायक दल की बैठक में पहले उन्हें नेता चुना गया। फिर रावत ने ट्वीट कर इसकी अधिकारिक पुष्टि भी कर दी। इससे पहले सुबह अंबिका सोनी का नाम भी सीएम के लिए आया था। लेकिन, उन्होंने यह पद लेने से इंकार कर दिया था।

Similar News