Big ब्रेकिंग-23 श्रमिकों की मौत, तड़के तीन बजे सड़क हादसा..20 की हालत नाज़ुक

Update: 2020-05-16 02:11 GMT

NPG.NEWS

रायपुर,16 मई 2020। उत्तर प्रदेश के औरैया में सुबह क़रीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे 23 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 20 की हालत नाज़ुक है।हादसा तब हुआ जबकि विपरित दिशा से आ रही ट्रक और श्रमिकों से भरी ट्रक में सीधे टक्कर हो गई।
मृतक और घायल सभी की पहचान उन श्रमिक के रुप में की गई जो कि श्रमिक थे और राजस्थान से वापस अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर है, जबकि गंभीर घायलों का उपचार लगातार जारी है।
औरैया कलेक्टर अभिषेक सिंह के हवाले से आए बयान के अनुसार मृतकों में अधिकांश बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे जो कि राजस्थान से लौट रहे थे।

Tags:    

Similar News