नारायणपुर में नक्सली वारदात: 6 गाड़ियाँ भस्मीभूत.. एक ऑपरेटर की हत्या.. पुलिस कैंप से दो किलोमीटर दूर मचाया तांडव

Update: 2021-07-03 08:07 GMT

नारायणपुर,3 जुलाई 2021। ज़िले के अमदई घाटी में सुबह दस बजे शुरु हुआ माओवादियों का तांडव डेढ़ घंटे से उपर बेधड़क जारी रहा। जहां माओवादियों ने बवाल मचाया वो जगह सुरक्षा कैंप से केवल दो किलोमीटर दूर थी।
माओवादियों के समूह ने अमदई घाट में नीको कंपनी की छ मशीनें जला कर नष्ट कर दीं, जबकि ऑपरेटरों की बेतहाशा पिटाई की गई, जिससे एक ऑपरेटर की मौत हो गई।
नीको कंपनी जिसे उस इलाक़े में लौह अयस्क की खदान आबंटित है, वह खदान तक एप्रोच रोड बना रही थी, माओवादी इस इलाक़े में उत्खनन ना होने देने को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं।बताया गया है कि जहां घटना हुई उसके दो किलोमीटर पर एक पुलिस कैंप जबकि दूसरा पुलिस कैंप क़रीब तीन किलोमीटर दूर मौजुद है।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने दावा किया है कि घटना की सूचना मिलते ही फ़ोर्स मौक़े पर पहुँची थी, और क़रीब डेढ़ घंटे तक फ़ायरिंग हुई लेकिन माओवादी भाग निकलने में सफल रहे।

Tags:    

Similar News