कौन है मंत्री केबी गणेश कुमार, जिसपर पत्नी ने लगाए कई महिलाओं से सम्बन्ध के आरोप, विवाद के बाद मांगी माफी

KB Ganesh Kumar Profile: केबी गणेश कुमार एक राजनेता और मलयालम फिल्म अभिनेता हैं. वर्तमान में वह केरल के परिवहन मंत्री हैं. उनका जन्म 25 मई 1966, कोल्लम में हुआ. उनके पिता आर. बालकृष्ण पिल्लई केरल के प्रसिद्ध राजनेता और पूर्व मंत्री थे. चलिए जानते हैं परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार कौन है...

Update: 2026-03-10 10:04 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार पर पत्नी बिंदु मेनन ने कई महिलाओं से सम्बन्ध होने के आरोप लगाए हैं. जिसके बाद से केरल की सियासत तेज हो गयी. वहीँ, अब पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR आगे नहीं बढ़ाने की बात कही है. 

पत्नी बिंदु मेनन ने क्यों वापस किया केस 

मंगलवार को केरल के परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार पत्नी बिंदु मेनन ने कहा, मंत्री ने अपनी गलती स्वीकार कर मांफी मांग ली है. अब मैं शिकायत को आगे नहीं बढ़ा रही हूं. इस विवाद को हम आपस में सुलझा सकते हैं. मेरा कभी भी उनकी उनकी छवि खराब करने का इरादा नहीं था.

मंत्री केबी गणेश कुमार पर क्या आरोप है

दरअसल, 9 मार्च सोमवार को पत्नी बिंदु मेनन ने मंत्री के. बी. गणेश कुमार पर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकडे जाने के आरोप लगाए थे. पत्नी बिंदु मेनन का आरोप लगाया था मेरा पति बेवफा है, गणेश कुमार के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं. पत्नी बिंदु मेनन ने फोन ट्रैकिंग और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है. 2014 में गणेश कुमार के साथ शादी के बाद से ही वैवाहिक समस्याएं रही हैं. 

मंत्रिमंडल से हटाने की मांग 

पत्नी बिंदु मेनन के इस आरोप के बाद से गणेश कुमार विवादों में घिर गए हैं. आरोपों के बाद केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिपण्णी की जा रही है. कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने गणेश कुमार को  मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की. तो वहीं, मंत्री ने इसे साजिश बताया तो चलिए जानते हैं परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार कौन है...

मंत्री केबी गणेश कुमार कौन है?

नाम: कीझूटे बालकृष्ण गणेश कुमार (Keezhoote Balakrishna Ganesh Kumar)

जन्म: 25 मई 1966, कोल्लम (केरल)

पार्टी: केरला कांग्रेस(बी)

पद: केरल के परिवहन मंत्री, 2023

विधानसभा क्षेत्र: पथानापुरम

पेशा: अभिनेता 

जन्म और परिवार 

केबी गणेश कुमार एक राजनेता और मलयालम फिल्म अभिनेता हैं. वर्तमान में वह केरल के परिवहन मंत्री हैं. उनका जन्म 25 मई 1966, कोल्लम में हुआ. उनके पिता आर. बालकृष्ण पिल्लई केरल के प्रसिद्ध राजनेता और पूर्व मंत्री थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, उनकी फकी शादी डॉ. यामिनी थंकाची से 1994 में हुई थी. 2013 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के दो बेटे हैं. वहीँ, 2014 में बिंदु मेनन से उनकी दूसरी शादी हुई. जिससे एक बेटा है. 

राजनीती सफर कैसे शुरू हुआ

 गणेश कुमार ने 2001 में पथानापुरम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और तबसे वे लगातार वहां के विधायक हैं. उसके बाद से वे राजनीति में सक्रिय हैं. वे दो बार मंत्री रह चुके हैं. वन, खेल और सिनेमा सहित कई पदों पर रहे हैं.

 फ़िल्मी जगत कैसा रहा 

अगर फ़िल्मी जगत की बात करें तो वो मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता रहे हैं. उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

Tags:    

Similar News