Weather News: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, 16 जनवरी तक इन राज्यों में घने कोहरे के साथ होगी बारिश....

Update: 2024-01-13 07:14 GMT

नईदिल्ली। देश के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। सुबह ठंडी हवा और घने कोहरे के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में  आसमान पूरी तरह साफ रहा। वहीँ, रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही हाल अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ के मौसम में भी ऐसा ही हाल है।

Full View

15 जनवरी के आसपास पूर्वोत्तर मानसून की समाप्ति के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।

मौसम की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, 13 से 16 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

13 से 16 जनवरी के बीच सुबह के समय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है।

वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान केरल तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया।

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। पंजाब के कई हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही।

हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रही।

Tags:    

Similar News