Mumbai Train Accident: मुंबई में बड़ा रेल हादसा! चलती ट्रेन से गिरे 12 यात्री, 5 की मौके पर मौत, जानें कैसे हुआ यह दिल दहला देने वाला हादसा...

Mumbai Train Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा दीवा और मुब्रा स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन से लगभग 10 से 12 यात्रियों के गिरने की भी जानकारी है। हादसे का मुख्य कारण लटक कर यात्रा करना बताया जा रहा है। ट्रेन इतनी भरी थी कि लोग लटककर यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। पीड़ितों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायलों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2025-06-09 06:30 GMT

Train Accident: मुंबई में बड़ा रेल हादसा! चलती ट्रेन से गिरे 12 यात्री, 5 की मौके पर मौत - जानें कैसे हुआ यह दिल दहला देने वाला हादसा

Mumbai Train Accident: मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा दीवा और मुब्रा स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन से लगभग 10 से 12 यात्रियों के गिरने की भी जानकारी है। हादसे का मुख्य कारण लटक कर यात्रा करना बताया जा रहा है। ट्रेन इतनी भरी थी कि लोग लटककर यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। पीड़ितों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायलों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीम मौक पर मौजूद है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है। सेंट्रल रेलवे ने मीडिया को इस हादसे की जानकारी दी। उन्होने कहा कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएमएसटी की तरफ जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। अत्यधिक भीड़ की वजह से कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए, जिन्हे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जारी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल ट्रेन एक दूसरे को क्रॉस कर रही थी। प्रारंभिक जांच में ये जानकारी सामने आई है कि लोकल ट्रेन में सवारियों की संख्या क्षमता से कहीं अधिक थी, इसी वजह से संतुलन खोकर कई यात्री ट्रेन से गिर गए जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में ज्यादातर भीड़ ही देखी जाती है। लाखों लोग रोजाना रेल से सफर करते हैं। यात्री बताते हैं कि ट्रेनों में अक्सर भीड़ देखी जाती हैं और लोग मजबूरी में दरवाजों पर लटककर सफर करते हैं।

Tags:    

Similar News