Sonipat Fire Breaking: सोनीपत की सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, 5 लोगों को बचाया गया
Sonipat Fire Breaking: हरियाणा के सोनीपत में एक आवासीय अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर आग लगने से कम से कम 15 लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Sonipat Fire Breaking: सोनीपत के कुमासपुर गांव के पास स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी के एक टावर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. सोसायटी के C-ब्लॉक की 7वीं मंजिल के एक फ्लैट में आग का तांडव देखने को मिला. आग के कारण लिफ्टों को बंद कर दिया गया और लोग जान बचाने के लिए साड़ी-बेडशीट के सहारे नीचे उतरे. हालांकि दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया. आग किस कारण लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.
बिल्डिंग में 7वें फ्लोर पर लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, गांव कुमासपुर के पास स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी के C-टावर की सातवीं मंजिल पर बने फ्लैट में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई. आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया. आग लगातार भड़कने के कारण फ्लोर पर एक परिवार के तीन सदस्य फंस गए जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया.
14 मंजिला इमारत के कारण 7वीं मंजिल के ऊपर के सभी फ्लोर पर रहने वाले 50 से अधिक लोग भी फंस गए. हालांकि दमकल की टीम उन्हें भी बालकनी के रास्ते रस्सी के सहारे बाहर निकालने में सफल रही. जानकारी के अनुसार, सोनीपत दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं थी जिसके चलते लोगों को रस्सियों, बेडशीट, साड़ियों के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया.