सेक्स रैकेट खुलासा: नौकरी के लिए दार्जिलिंग से बुलाई गई थीं युवतियां, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार.. सरकारी कर्मचारियों और नेता का भी था आना-जाना...
लखनऊ 24 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट (sex racket) का खुलासा किया है. यह रैकेट ग्राहक को सेक्स सर्विस मुहैया कराती थी. नौकरी का झांसा देकर बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था. पुलिस ने दो दोनों लड़कियों को मुक्त भी कराया है. आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. पांचों आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
सीओ इंदु सिद्धार्थ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीनदयालनगर में एक घर पर दबिश दी। वहां से पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को उठाया। बाद में आरोपियों से पूछताछ करके मझोला थाना क्षेत्र में बुविविहार क्षेत्र से एक महिला और पुरुष पकड़े गए। इसके अलावा काशीराम नगर से दो युवतियों को मुक्त कराया गया।
दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर अध्ययन कर रही हैं। बकौल पुलिस दोनों युवतियों को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया है। जबकि देह व्यापार के इस धंधे को चलाने में दो महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला मूल रूप से पंजाब की है। अमरोहा निवासी व्यक्ति से शादी करने के बाद वह मुरादाबाद में ही रह रही है। इसके अलावा तीन पुरुष राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा हरथला हड्डी मिल थाना सिविल लाइंस निवासी एक महिला और ईशानगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यहां महिलाएं किराये पर रह रही थीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी करने का काम करते हैं। अधिक लोग इनसे पॉलिसी कराए। इस लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दो महिलाओं समेत आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि दोनों महिलाएं आरोपी राहुल दास, धीरज भटनागर उर्फ बाबू के साथ बीमा कंपनी में काम करते हैं। पॉलिसी कराने को लोग तैयार नहीं हुए तो उन्हें सेक्स सर्विस देने की योजना बना ली थी। इसके बाद पॉलिसी कराने वाले लोग बढ़ते गए। चार साल से इसी तरह रैकेट चला रहे थे। इसके लिए बाहर से युवतियों और महिलाओं को रुपये देकर बुलाया जाता था। इसके बाद ग्राहक के बताए स्थान उन्हें भेज दिया जाता था। युवतियों और महिलाओं को पहुंचाने का काम राजू करता था, जिसके बदले उसे दस हजार सैलरी दी जाती थी।
मझोला थानाक्षेत्र से मुक्त कराई गईं दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल दार्जलिंग की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां दिल्ली में पढ़ाई करने आईं थीं। लॉकडाउन और कोरोना काल में युवतियां अपने घर नहीं लौट पाईं तो इन्होंने रोजगार की तलाश शुरू कर दी थी, तब आरोपी महिला से इनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। महिला दोनों युवतियां को दिल्ली से मुरादाबाद नौकरी दिलवाने के बहाने ले आई थी। यहां आकर युवतियों से देह व्यापार कराया गया। यहां एक महिला के घर में दोनों युवतियों को बंद रखा जाता था।
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्य शहर के आलीशान मकानों में किराये पर रहते थे, ताकी लोग इनसे जुड़ते रहें। पुलिस और अन्य लोग भी इन पर शक नहीं करते थे।
पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी महिलाएं फोन कॉल और फेसबुक के जरिए लोगों को जोड़ती थीं। इसके लिए उन्होंने लोगों के पहले नंबर जुटाए। इसके बाद कॉल कर उन्हें पॉलिसी के बारे में जानकारियां दीं। फेसबुक पर भी मैसेंजर से मैसेज भेजकर उनसे चैटिंग कर अपने जाल में फंसाया था।
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बताया कि उन्हें सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और नेताओं की भी पॉलिसी की हैं। पिछले चार साल में सैकड़ों लोग इन गिरोह के संपर्क में आ चुके हैं। अब पुलिस पॉलिसी कराने वाले लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
राहुल दास निवासी ग्राम खिरूवा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद,राजू निवासी मोहल्ला बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला, हाल पता मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निकट नमकिन फैक्टरी थाना मझोला, धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयाल नगर एमडीए थाना सिविल लाइंस एक महिला अमरोहा और दूसरी रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। अब दोनों मझोला थानाक्षेत्र में किराये पर रहती हैं।