Sakshi Malik Retirement: साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास, बृजभूषण सिंह के करीबी के अध्यक्ष बनते ही लिया बड़ा फैसला

Sakshi Malik Retirement: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने अब कभी कुश्ती नहीं खेलेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है।

Update: 2023-12-21 12:10 GMT

Sakshi Malik Retirement: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने अब कभी कुश्ती नहीं खेलेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है। वह WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। साक्षी इस फैसले से काफी निराश थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के अपना फैसला सुनाया। बता दें कि 21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए और इसके तुरंत बाद आए परिणाम में संजय के नाम पर मुहर लग गई थी।

पहलवानों ने एक नाबालिग पहलवान समेत 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसे लेकर पहलवानों ने जमकर प्रदर्शन किया था। साक्षी उस आंदोलन का हिस्सा थी। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने लड़ाई पूरे दिल से लड़ी, लेकिन अगर अध्यक्ष बृजभूषण की तरह ही रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्याग रही हूं।" साक्षी अपने इस बयान के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं।

Tags:    

Similar News